सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All parties must rise above partisan politics in the interest of women and support the Act: Deepti

महिला हित में दलगत राजनीति से ऊपर उठें सभी दल, करें अधिनियम का समर्थन : दीप्ति

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
All parties must rise above partisan politics in the interest of women and support the Act: Deepti
विज्ञापन
देहरादून। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने सभी पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करने की बात कही है।
Trending Videos

प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में महामंत्री दीप्ति ने कहा कि 16 अप्रैल को संसद के विशेष सत्र में प्रस्तुत होने जा रहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक, क्रांतिकारी और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय है। यह अधिनियम केवल एक विधायी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त संकल्प का प्रतीक है। इस विधेयक के पारित होने से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित होगा। लागू होने के बाद संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की संख्या लगभग तीन गुना तक बढ़ जाएगी। प्रदेश महामंत्री रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा, वह करके दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ेगी महिला भागेदारी, होगा लोकतंत्र मजबूत : रुचि
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि यह अधिनियम भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक समावेशी और संतुलित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो महिलाओं को केवल प्रतिनिधित्व ही नहीं, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर भी प्रदान करेगा। विधायक सविता कपूर ने कहा कि यह विधेयक आने वाली पीढ़ियों की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed