सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Census 2026 Be alert For Fraud census enumerator will not ask you for any documents

Census: सावधान रहें, जनगणना करने वाला प्रगणक आपसे नहीं मांगेगा कोई दस्तावेज, मैसेज या एप पर न करें क्लिक

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 12 Apr 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

पहली बार पूरी जनगणना की प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से हो रही है। इसी कड़ी में लोगों को खुद अपने मकान की गणना करने का मौका दिया जा रहा है। ऐसे में किसी भी तरह के फ्रॉड से भी बचना जरूरी है। जानिए कुछ जरूरी बातें...

Uttarakhand Census 2026 Be alert For Fraud census enumerator will not ask you for any documents
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

जनगणना के पहले चरण की शुरुआत स्व-गणना से हो चुकी है। इस बीच जनगणना विभाग ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है। स्पष्ट किया है कि स्व-गणना का एकमात्र पोर्टल है। कोई एप या अन्य लिंक नहीं है। वहीं, 25 अप्रैल से जब प्रगणक आपके घर आएंगे तो वह आधार या अन्य कोई भी दस्तावेज आपसे नहीं मांगेंगे।

Trending Videos


साइबर अपराधियों के भी सक्रिय होने का अंदेशा बढ़ गया है। लिहाजा, लोगों को इसके प्रति सावधान किया जा रहा है। जनगणना विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, स्व-गणना के लिए विभाग का एक मात्र पोर्टल se.census.gov.in है। इसके अलावा कोई भी मोबाइल एप या अन्य वेबसाइट नहीं है। जब स्व-गणना करें तो इसका खास ख्याल रखें, जिससे साइबर अपराध से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्व-गणना के दौरान आप जो मोबाइल नंबर फीड करेंगे, उसी पर एक ओटीपी आएगा। इससे अलग कोई आपसे बैंक खाता, आधार ओटीपी मांगे तो कतई न बताएं। आप साइबर अपराधियों का शिकार हो सकते हैं। इसी तरह, जब 25 अप्रैल से प्रगणक घर-घर आएंगे तो वह आपसे केवल सवाल पूछेंगे। पहला सवाल तो एसई आईडी का पूछेंगे, जो कि स्व-गणना के बाद आपको मिली होगी। अगर स्व-गणना की होगी तो आपके जवाब का औपचारिक सत्यापन करके वह वापस चले जाएंगे।

Uttarakhand: पंचायतों की खाली सैकड़ों सीटों से आरक्षण होगा खत्म, पंचायत निदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव

प्रगणक केवल सवाल पूछेंगे, कोई ओटीपी नहीं आएगा
अगर आपने स्व-गणना नहीं की होगी तो प्रगणक आपके घर पहुंचकर आपसे केवल 33 सवाल आपसे पूछेंगे, जिसमें आपका मोबाइल नंबर भी शामिल है। ध्यान रखें कि वे केवल मोबाइल नंबर लेंगे, उस पर कोई ओटीपी नहीं आएगा। इसी प्रकार, उनकी पहचान के लिए जनगणना विभाग ने जो आईडी कार्ड दिया है, उसमें उनका नाम, फोटो और क्यूआर कोड होगा। उसे स्कैन करके आपको आसानी से उनकी पूरी जानकारी मिल जाएगी। प्रगणक को आपको आधार या अन्य कोई भी दस्तावेज नहीं देना। जनगणना निशुल्क है। इसके बावजूद आपको कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज आए तो आप सीधे 1930 पर फोन कर सकते हैं या साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट करें।

स्व-गणना के लिए केवल एक ही आधिकारिक वेबसाइट है। अन्य किसी भी लिंक, ऐप के बहकावे में न आएं। प्रगणक आपसे कोई भी दस्तावेज नहीं लेंगे, केवल 33 सवाल पूछेंगे। साइबर अपराधियों से सचेत रहें।
-इवा आशीष श्रीवास्तव, निदेशक जनगणना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed