सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 Strict Action to Cyber Fraud in Name of Pilgrimage STF Shut Down 10 Fake Websites

Chardham Yatra: यात्रा के नाम पर ठगी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई, एसटीएफ ने 10 फर्जी वेबसाइटें कराईं बंद

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 12 Apr 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

चारधाम यात्रा के लिए जब भी हेली सेवा शुरू होती है तो साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में एसटीएफ सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी कर रही है।

Chardham Yatra 2026 Strict Action to Cyber Fraud in Name of Pilgrimage STF Shut Down 10 Fake Websites
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए एसटीएफ ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाले गिरोहों पर कड़ा प्रहार कर 10 फर्जी वेबसाइटें बंद कराई गई हैं। जबकि 180 फर्जी लिंक ब्लॉक किए गए हैं। इनके अलावा दूरसंचार विभाग को 52 संदिग्ध मोबाइल नंबर बंद करवाया जा रहा है। साथ ही 27 नंबरों को संदिग्ध मान प्राथमिकी दर्ज की है।

Trending Videos


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि साइबर ठग चारधाम यात्रा, विशेषकर केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिये लोगों को जाल में फंसा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: केदारनाथ हेली सेवा के लिए 15 अप्रैल से शुरू होगी बुकिंग, सभी टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम से मिलेंगे

इस पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने 10 संदिग्ध वेबसाइटों को चिह्नित कर उन्हें निष्क्रिय कराया है। इसके लिए सोशल मीडिया मॉनीटरिंग एवं एक्शन टीम का गठन किया गया है जो लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नजर रख रही है और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि चारधाम यात्रा के लिए बुकिंग केवल https://heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही करें। ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed