{"_id":"69db08c39d115f48b403252d","slug":"uttarakhand-30-trekkers-stranded-amid-bad-weather-on-tungnath-chandrashila-trek-rescued-by-police-team-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक पर खराब मौसम के बीच फंसे 30 ट्रैकर्स, पुलिस व वन विभाग की टीम ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक पर खराब मौसम के बीच फंसे 30 ट्रैकर्स, पुलिस व वन विभाग की टीम ने निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:28 AM IST
विज्ञापन
सार
डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि करीब 25-30 ट्रैकर्स चंद्रशिला मार्ग पर अचानक आए तेज तूफान और बर्फबारी जैसी परिस्थितियों के कारण फंस गए हैं। टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी रेस्क्यू किया।
फंसे ट्रैकर्स को निकाला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक पर खराब मौसम के बीच फंसे सभी 30 ट्रैकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी को चोपता लाकर उनके गन्तव्य के लिए भेज दिया गया है।
Trending Videos
बता दें कि देर शाम डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि करीब 25-30 ट्रैकर्स चंद्रशिला मार्ग पर अचानक आए तेज तूफान और बर्फबारी जैसी परिस्थितियों के कारण फंस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tehri Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत, एक घायल को एसडीआरएफ ने निकाला
मौसम की गंभीरता को देखते हुए यात्रियों की जान को खतरा बना हुआ था। पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत रवाना हुई और ट्रैकर्स की लोकेशन ट्रैक की। टीम ने भारी तूफान के बीच सभी ट्रैकर्स को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला।