सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Unemployed Association launches

Dehradun News: महिला दरोगा पर फर्जी प्रमाणपत्रों का लगाया आरोप

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Unemployed Association launches
विज्ञापन
उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने ऑपरेशन थंडर ब्लास्ट अभियान की शुरुआत करते हुए पुलिस विभाग में तैनात महिला दरोगा पर फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का गंभीर आरोप लगाया है। अध्यक्ष राम कंडवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आरोपी इस समय हल्द्वानी में कार्यरत है। उन्होंने 10वीं मुरादाबाद, 12वीं इलाहाबाद, ग्रेजुएशन जोधपुर से पास होने का दावा किया।
Trending Videos




कंडवाल ने कहा कि महिला दरोगा की 12वीं की अंकतालिका भारतीय शिक्षा संस्थान इलाहाबाद से बनाई गई है जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबद्ध नहीं है। आरटीआई के माध्यम से भारत सरकार व शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त जानकारी में इस संस्थान का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। लाइव डेमो प्रस्तुत करते हुए संबंधित संस्थान से फोन पर बातचीत की इसमें कथित रूप से बताया गया कि वर्ष 2012 तक की मार्कशीट 15 हजार रुपये में बनाई जा सकती है। ग्रेजुएशन की अंकतालिका राष्ट्रीय विश्वविद्यालय जोधपुर से जारी बताई गई जिसे संघ ने फर्जी बताया। इस दौरान महासचिव सजेंद्र कठैत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed