सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lifting the Cap on Visitor Numbers at Char Dham is a Respect for Faith: BJP

चारधाम में सीमित संख्या हटाना आस्था का सम्मान : भाजपा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Lifting the Cap on Visitor Numbers at Char Dham is a Respect for Faith: BJP
विज्ञापन
- प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, सीएम की घोषणा से लगेगा अफवाहों पर विराम
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने चारधाम यात्रा में सीमित संख्या को हटाने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को आस्था का सम्मान बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह राज्य की आर्थिकी को गति देने वाला ऐतिहासिक कदम है, जो श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सफल, सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव देगा।

भट्ट ने कहा कि देवभूमि की चारधाम यात्रा दुनिया भर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। उस पर विगत वर्षों में भाजपा सरकार में जिस तरह सफल, सुगम और सुरक्षित यात्रा संचालित की गई, उससे यहां आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इस कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्री संख्या के कुछ नियम बनाए गए थे। अब यात्रा व्यवस्था एवं परिस्थितियों में आए सुधार और जनभावना को देखते हुए सरकार ने महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव किए हैं। जिसमें सीमित यात्रियों की सभी संभावनाओं को समाप्त करते हुए नो लिमिट या नो कैप की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम की घोषणा के अनुसार इस वर्ष यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या पर कोई भी दैनिक प्रतिबंध या सीमा नहीं होगी। अब श्रद्धालु बिना किसी प्रशासनिक रोक-टोक के बाबा केदार, बदरी विशाल, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर सकेंगे। असीमित दर्शन के इस अवसर से प्रतिदिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की जाएगी। भाजपा सरकार का यह निर्णय देशभर से आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भी लिया गया है। विश्वास जताया है कि इस नई व्यवस्था से स्थानीय कारोबारियों और तीर्थ पुरोहितों को बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed