सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra: Green Cards Issued for 2,523 Vehicles

चारधाम यात्रा : 2523 वाहनों के बने ग्रीन कार्ड

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra: Green Cards Issued for 2,523 Vehicles
विज्ञापन
- सबसे अधिक टैक्सी के 1460 कार्ड बने
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनाने का काम चल रहा है। राज्य के विभिन्न परिवहन कार्यालयों से 2523 वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी भी हो चुके हैं।
उप परिवहन आयुक्त शैलेष तिवारी ने बताया कि 30 मार्च से ग्रीन कार्ड (वाहन फिटनेस और वाहनों के कागजों की जांच कर जारी किया जाता है, इसके बाद चेकिंग के दौरान सुविधा रहती है) बनाने की व्यवस्था को शुरू किया गया है। यह कार्ड किसी भी संभागीय परिवहन कार्यालय और सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय से बन सकता है। नारसन चेकपोस्ट पर भी यह सुविधा दी जाएगी। प्रदेश के परिवहन कार्यालयों से 10 अप्रैल तक 2523 ग्रीन कार्ड जारी हो चुके हैं। इसमें 1460 टैक्सी, मैक्सी 422, मिनी बस 302 और बस के 339 कार्ड जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
पांच के अलावा सभी कार्यालयों से जारी हुए कार्ड
राज्य में 20 आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय हैं। इसमें आरटीओ अल्मोड़ा, एआरटीओ बागेश्वर, रुद्रपुर, काशीपुर, रामनगर, रानीखेत को छोड़कर सभी कार्यालयों से कार्ड जारी हुए हैं। सबसे अधिक कार्ड ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय से 836 जारी हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed