सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Commercial Taxes Department Officials conveyed a message of environmental conservation by planting saplings

Dehradun: वाणिज्य कर विभाग के अफसरों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी की भागीदारी पर दिया जोर

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 11 Apr 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
Commercial Taxes Department Officials conveyed a message of environmental conservation by planting saplings
वाणिज्य कर विभाग के अफसरों ने किया पाैधरोपण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग की ओर से शुक्रवार को आशारोड़ी चेकपोस्ट परिसर में पाैधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विभागीय परिसर में अधिकारियों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और आमजन से भी इसके लिए आगे आने का आह्वान किया।

Trending Videos

ज्वाइंट कमिश्नर अजय सिंह ने कहा कि राजस्व संग्रह के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों का निर्वहन भी उतना ही आवश्यक है। तेजी से बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के खतरे को देखते हुए हर व्यक्ति को पौधरोपण जैसे कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अमरनाथ यात्रा की तरह होगी चारधाम यात्रियों की निगरानी, कितने यात्री कहां पर,प्रशासन को रहेगा पता

डिप्टी कमिश्नर सुरेश कुमार, असिस्टेंट कमिशनर कृष्ण कुमार, असिस्टेेंट कमिश्नर अलीशा विष्ट, स्टेट टैक्स आफिसर यतीश सेमवाल और सुरेंद्र सिंह ने भी पाैधरोपण के साथ ही इसके संरक्षण का भी संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि विभागीय स्तर पर पाैधों की निगरानी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed