सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Online Booking for Kedarnath Helicopter Service Begins Chardham Yatra 2026 Uttarakhand news

Kedarnath Helicopter Service: ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए हो जाएं तैयार, वरना करना पड़ेगा इंतजार, आज से शुरुआत

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 11 Apr 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार

-केदारनाथ हेली सेवा के लिए आज से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग होगी।

Online Booking for Kedarnath Helicopter Service Begins Chardham Yatra 2026 Uttarakhand news
केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए इंतजार खत्म हो गया है। आप भी चारधाम यात्रा पर आ रहे और और हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने का प्लान बना रहे हैं तो टिकट बुकिंग के लिए तैयार हो जाएं। वरना कुछ मिनट की देरी से टिकट के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

Trending Videos

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के दिशानिर्देश पर आईआरसीटीसी ने केदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकट बुकिंग की तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in बुकिंग के लिए शाम छह बजे खुलेगी। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग होगी। दूसरे चरण में आगे की यात्रा के लिए बुकिंग की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अमरनाथ यात्रा की तरह होगी चारधाम यात्रियों की निगरानी, कितने यात्री कहां पर,प्रशासन को रहेगा पता

यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि इस बार शत प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से होगी। उन्होंने तीर्थयात्रियों से हेली टिकट की बुकिंग में फर्जी वेबसाइट से सतर्क रहने की अपील की है। टिकट बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed