Haridwar: गंगा के ऊपर प्रदेश का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों को लाभ
हरिद्वार में गंगा के ऊपर 2.50 किलोमीटर का ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। यह ब्रिज बहादराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से नजीबाबाद को जोड़ेगा।
विस्तार
धर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से गंगा के ऊपर इस पुल को बनाया गया है। कुंभ में इसका लाभ यात्रियों के साथ इसका सिडकुल के लाखों फैक्ट्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
हरिद्वार में निर्माणाधीन हरिद्वार बाईपास परियोजना के तहत इस मेजर पुल का निर्माण किया जा रहा है। गंगा के ऊपर फोर लाइन आधुनिक पुल के लंबाई 2.50 किलोमीटर से ज्यादा है। बाईपास परियोजना के 15 किलोमीटर का बाईपास बनाया जा रहा है। इसकी कुल लागत 861 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही वाइल्ड लाइफ को देखते हुए एलिफेंट कॉरिडोर का निर्माण भी किया जा रहा है। यह पुल हरिद्वार-दिल्ली राजमार्ग को नजीबाबाद-हरिद्वार राजमार्ग से जोड़ेगा।
अब महज 15 से 20 मिनट लगेंगे
हरिद्वार में कांवड़, महाकुंभ, अर्धकुंभ सहित बड़े स्नान पर्व पर यात्रियों को जाम में फंसे रहना पड़ता था, लेकिन हरिद्वार बाईपास परियोजना के तहत बन रहे बाईपास मार्ग पर दिल्ली, मुज्जफरनगर, मेरठ, हरियाणा, नोएडा वाले यात्री सीधा नजीबाबाद, हलद्वानी, नैनिताल काशीपुर जा सकेंगे । चारधाम यात्रा में जाम के कारण नजीबाबाद जाने में कई घंटे लगते थे लेकिन अब महज 15 से 20 मिनट में इस मार्ग तक पहुंचा जा सकेगा इसके साथ ही बड़े मेलों में हरिद्वार में सिडकुल की फैक्ट्रियों के वाहन को इस मार्ग से भेजा जायेगा । इस लाभ यात्रियों के साथ हरिद्वार के सभी लोगों को मिलेगा।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Helicopter Service: ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए हो जाएं तैयार, वरना करना पड़ेगा इंतजार, आज से शुरुआत
हरिद्वार में गंगा के ऊपर उत्तराखंड का सबसे बड़ा मेजर ब्रिज का कार्य चल रहा है। बहादराबाद से नजीबाबाद पर बाईपास मार्ग पर इस पुल को बनाया गया है। हरिद्वार में श्रद्धा और विकास दोनों का संगम इस पुल में देख जा सकता है। इसका लाभ कुंभ में सभी मिल पायेगा । -संजय खरे, रेजिडेंट इंजीनियर, हरिद्वार बाईपास परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण