सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The health department has intensified efforts to promote

संस्थागत प्रसव को शत-प्रतिशत पहुंचाने का है लक्ष्य: सीएमओ

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The health department has intensified efforts to promote
विज्ञापन
संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले के उन क्षेत्रों का भ्रमण कर रही हैं जहां पर होम डिलीवरी के केस सामने आये हैं। टीम के सदस्य घर-घर जाकर ऐसी गर्भवती महिलाओं को चिह्नीत कर रहे हैं जिनके प्रसव की संभावित तिथि आगामी महीनों में हैं।
Trending Videos


शुक्रवार को टीम ने खुड़बुड़ा क्षेत्र के शिवाजी नगर, कांवली रोड, छबीलबाग, चूना भट्टा व भगत सिंह कॉलोनी क्षेत्र में गर्भवती के घर जाकर उनके पति, सास-ससुर और घर के अन्य सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान उनको संस्थागत प्रसव के लाभ के साथ-साथ मातृत्व स्वास्थ्य के अंतर्गत संचालित योजनाओं जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, ईजा बोई, खुशियों की सवारी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। टीम ने परिवार के सदस्यों और गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएमओ ने बताया कि जिले के कई क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के गृह प्रसव रिपोर्ट किए गए हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए गर्भवती महिलाओं की ट्रेकिंग शुरू कर दी गयी है। एक टीम दूरभाष के माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिवारजनों से संपर्क कर उन्हें संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित करने का कार्य कर रही है। दूसरी टीम घर-घर जाकर चिह्नीत गर्भवती महिलाओं से और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें संस्थागत प्रसव के लाभ एवं महत्व के साथ-साथ मातृत्व स्वास्थ्य के लिए संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी भी दे रही है। हमारा लक्ष्य है कि जनपद में शत प्रतिशत प्रसव संस्थागत प्रसव ही हों।

शुक्रवार को घर-घर जाने वाले टीम में जिला आईईसी समन्वयक पूजन नेगी, ब्लॉक आशा समन्वयक पंचम बिष्ट और संगीता नवानी, एएनएम सविता बोकाडिया, आशा फैसिलिटेटर मकानी राणा, नाजमा सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed