सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A tragic road accident took place on the Doon-Paonta

Dehradun News: दून-पांवटा हाईवे पर दुर्घटना, युवक की मौत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A tragic road accident took place on the Doon-Paonta
विज्ञापन
दून-पांवटा हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos




जानकारी के अनुसार नए हाईवे पर एक बाइक सवार कार से टकराकर घायल हाे गया। पुलिस ने घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की सहायता से उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर भिजवाया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आशीष गुरुंग (20) पुत्र दिनेश थापा निवासी परवल थाना पटेलनगर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि बाइक सवार गलत दिशा में आ रहा था। कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed