Uttarakhand: विभिन्न विभागों में वाहन चालकों की भर्ती का मौका,विज्ञापन जारी, 17 अप्रैल से होंगे आवेदन
विभिन्न विभागों में वाहन चालकों की भर्ती का मौका है। आयोग ने इस संबंध में विज्ञापन जारी किया है। 17 अप्रैल से आवेदन होंगे।
विस्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने विभिन्न सरकारी विभागों में वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के 72 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल से शुरू होंगे।
आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय नाम व जन्मतिथि के सत्यापन के लिए हाईस्कूल का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की दोनों तरफ की छायाप्रति, श्रेणी, उपश्रेणी के अनुसार आरक्षण प्रमाण-पत्र, अनुभव की आवश्यकता वाले पदों के लिए अनुभव प्रमाण-पत्र देना होगा।
आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी आयोग के टोल-फ्री नंबर 9520991172 या व्हाट्सएप नंबर 9520991174 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, आयोग की ई-मेल आईडी chayanayog@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन : 17 अप्रैल से 07 मई 2026
आवेदन पत्र में संशोधन : 11 मई से 13 मई 2026
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि : 21 जून, 2026
ये भी पढे़ं...Snowfall: बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ केदारनाथ धाम, यात्रा तैयारियों में चुनौती, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट
पदों का विवरण
आयोग ने विभिन्न विभागों के लिए रिक्तियों की जानकारी जारी की है, जिसके तहत राज्य कर विभाग में वाहन चालक के 16, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा में नौ, समाज कल्याण विभाग में नौ, ग्राम्य विकास विभाग में सात, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में छह, जिलाधिकारी कार्यालय (पौड़ी गढ़वाल) में छह, एनसीसी निदेशालय में पांच, निदेशालय विभागीय लेखा में तीन, डीएम चमोली कार्यालय में तीन, डीएम अल्मोड़ा कार्यालय में दो, चंपावत-पिथौरागढ़ में एक-एक, डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में एक और परिवहन विभाग में दो पदों पर भर्ती की जाएगी।