सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aid kits will be distributed in villages during times of disaster

Dehradun News: आपदा के समय मददगार किट का होगा गांवों में वितरण

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Aid kits will be distributed in villages during times of disaster
विज्ञापन
- स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन व्यवस्था को किया जाएगा बेहतर
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के 60 गांवों में आपदा के समय मददगार किट का वितरण किया जाएगा। इस किट के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राशि उपलब्ध कराएगा।
आपदा प्रबंधन विभाग स्थानीय स्तर पर आपदा के प्रभावों से निपटने की व्यवस्था को सशक्त बनाने में जुटा है, जिससे अगर कोई आपदा आए तो बाहर से मदद पहुंचने से पहले स्थानीय स्तर पर बेहतर ढंग से बचाव अभियान को शुरू हो सके। इसके लिए आपदा मित्र, आपदा सखी, युवा आपदा मित्र के माध्यम से व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर संसाधनों को बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है।
राज्य के साठ गांवों में आपदा के समय मददगार किट (इमरजेंसी रिस्पांस किट होती है, जिसमें टार्च, हेलमेट आदि होता) को उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन कहते हैं कि इसके लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व पंचायतीराज विभाग राशि मिलकर राशि उपलब्ध कराएंगे। इन गांवों के चयन आदि को लेकर विभाग के साथ बैठक भी होगी। विभाग के अनुसार अन्य गांवों के लिए राज्य स्तर से व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही जन प्रतिनिधियों को भी आपदा प्रबंधन से जुड़ा प्रशिक्षण देने पर भी विचार किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि सामूहिक रूप से सभी को प्रशिक्षित करने के साथ जागरूक किया जाए। इसमें छात्र से लेकर ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सभी शामिल हो। अगर कोई घटना होती है, तो उनके प्रशिक्षित होने और साथ ही जन प्रतिनिधि होने के साथ ही सामूहिक रूप से प्रयास करने में बड़ा योगदान रहेगा। जिससे तात्कालिक तौर पर राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी। संसाधनों की अगर जरूरत होगी, तो उसे भी विभाग उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed