{"_id":"69dab318e1efbc38c30bfb90","slug":"uttarakhand-congress-in-the-congress-membership-dehradun-news-c-5-1-drn1031-944352-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सैलजा ने संगठन की मजबूती को बताया जीत की कुंजी, भाजपा पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सैलजा ने संगठन की मजबूती को बताया जीत की कुंजी, भाजपा पर बोला हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
किंग्रेग पार्किंग में आयोजित कांग्रेस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। इस दाैरान विभिन्न पार्टियों के सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल हुए। प्रदेश प्रभारी ने संगठन की मजबूती को जीत की कुंजी बताते हुए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। साथ ही भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार से लोग निराश हैं। प्रदेश की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। भाजपा ने जो भी वादे जनता से किए वो पूरे नहीं हुए। प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस की सरकार आने पर अपराधियों को तड़ीपार किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही भाजपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोलें।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि विश्व प्रसिद्व पर्यटन स्थल होने के बावजूद पिछले दस सालों से मसूरी के विकास का पहिया रुक गया है। एक पुल को आठ माह में सरकार नहीं बना पाई है। हालात ये है कि जनता हर रोज घंटों जाम में फंस रही है।
कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य की जनता आज महंगाई से त्रस्त है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा और राज्य के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता त्रस्त है। प्रदेश में भ्रष्टाचार ने सभी हदें पार कर दी हैं। महिला अपराध में राज्य प्रथम स्थान पर है। कानून व्यवस्था ठप हो गई है और राज्य में जंगलराज चल रहा है।
कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि मसूरी में रेहड़ी ठेली वाले छोटे व्यापारियों को सरकार उजाड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ 2027 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इससे पूर्व कांग्रेस प्रभारी सहित अन्य नेताओं ने शहीद स्थल पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्वाजंलि दी। फिर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बड़ी संख्या में नए लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
इस माैके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, कार्यक्रम आयोजक एवं संयोजक अनुज गुप्ता, सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, मनोज यादव, जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, जिलाध्यक्ष पछवादून संजय किशोर, शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नहीं पहुंचे हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी ने नाराजगी से किया इंकार
मसूरी में आयोजित कांग्रेस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में जहां एक ओर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी समेत सभी दिग्गज पहुंचे, वहीं हरीश रावत के नहीं पहुंचने पर सवाल भी उठे, हालांकि उनकी नाराजगी के सवाल से प्रदेश प्रभारी ने इंकार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार की तरह है। परिवार में जो भी बातें हैं, उसको अंदर बैठकर सुलझा लिया जाएगा। साथ ही प्रदेश और यहां की जनता के हित में कार्य किया जाएगा।
Trending Videos