सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami participates in a cleanliness drive at Ballupur Chowk in Dehradun

Dehradun: सीएम धामी ने लगाया झाड़ू, मंत्री-विधायकों से साथ मिलकर बल्लूपुर चौक पर चलाया स्वच्छता अभियान

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 13 Apr 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

सीएम धामी ने बल्लूपुर चौक में नगर निगम द्वारा आयोजित स्वेच्छा से स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेते हुए लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

CM Pushkar Singh Dhami participates in a cleanliness drive at Ballupur Chowk in Dehradun
स्वच्छता अभियान में शामिल हुए सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के बल्लूपुर चौक पर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री  ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए।

Trending Videos


जब तक प्रत्येक नागरिक स्वेच्छा से इस दिशा में योगदान नहीं देगा, तब तक स्थायी परिवर्तन संभव नहीं है। हमें अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी स्वयं निभानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Dehradun: डाट काली मंदिर में दर्शन नहीं कर पाएंगे कल तक भक्त, 14 को पीएम मोदी का दौरा, आज सीएम योगी पहुंचेंगे

मुख्यमंत्री ने नगर निगम के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता निरंतर बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed