सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rehearsal for PM Modi Visit Motorcade Conducted Causing Traffic Jams All Routes Leading to Saharanpur Closed

Dehradun: पीएम मोदी के दौरे की फुल रिहर्सल, निकाली गई फ्लीट, लगा जाम, सहारनपुर जाने वाले सभी मार्ग किए बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। Published by: Renu Saklani Updated Mon, 13 Apr 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंगलवार को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। इससे पहले दून में सहारनपुर रोड पर पूरा ट्रैफिक रोककर फ्लिट निकाली गई।

Rehearsal for PM Modi Visit Motorcade Conducted Causing Traffic Jams All Routes Leading to Saharanpur Closed
पीएम मोदी का दौरा: बैरिकेडिंग लगाई गई। - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर शहर में आज फुल रिहर्सल की गई। सहारनपुर रोड पर पूरा ट्रैफिक रोककर फ्लिट निकाली गई, जिससे मंडी चौक से गुजरते समय भीषण जाम लग गया। आईएसबीटी से सहारनपुर की ओर जाने वाले सभी मार्ग बंद कर दिए गए, वहीं फ्लाइओवर भी बंद रहे।

Trending Videos


इस दौरान दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई। पुलिस के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था के तहत कुछ घंटों के लिए मार्ग बंद किए गए हैं। रिहर्सल के चलते एक दिन पहले ही फ्लिट निकालकर बैरिकेडिंग लगाई गई और प्रधानमंत्री के गुजरने वाले सभी मार्गों को पूरी तरह बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए उत्तराखंड तैयार है। पीएम बनने के बाद मोदी मंगलवार को 28वीं बार उत्तराखंड आएंगे। वह 11,963 करोड़ की लागत से बने 213 किमी लंबे दून-दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की सौगात देंगे। इसके अलावा एक हजार मेगावाट क्षमता के देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।

ये भी पढे़ं...Haridwar:  एक्स मुस्लिम यात्रा पर विवाद, सनातन में वापसी का संदेश दिया,बिजनौर से शुरू हुई थी हरकी पैड़ी पहुंचे

प्रदेश सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है। बता दें कि मोदी, प्रधानमंत्री बनने के बाद पांच बार केदारनाथ आ चुके हैं, साथ ही बदरीनाथ व मुखबा का भी दौरा कर चुके हैं। बीते वर्ष मार्च में उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचकर प्रधानमंत्री ने शीतकालीन यात्रा का संदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed