सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri National Park Officials conducted a field inspection of Gomukh trek but team returned due to snow

Uttarkashi: गोमुख ट्रैक का निरीक्षण करने निकले गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारी,बर्फ के कारण टीम को लौटना पड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: Renu Saklani Updated Mon, 13 Apr 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल को खोल दिए गए थे, लेकिन गोमुख ट्रैक पर अधिक बर्फबारी और मार्ग क्षतिग्रस्त होने से यहां ट्रैकर्स के लिए आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। 

Gangotri National Park Officials conducted a field inspection of  Gomukh trek but team returned due to snow
गोमुख ट्रैक का अधिकारियों ने किया निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारियों और गढ़वाल हिमालय ट्रैकिंग एंड माउंटनियरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गोमुख ट्रैक का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 11 किमी के पैदल ट्रैक पर भोजगढ़ी नाले में अधिक बर्फ होने के कारण टीम को लौटना पड़ा। पार्क के अधिकारियों का कहना है कि अगर इस सप्ताह ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी नहीं होती है। तो पर्वतारोहियों के लिए ट्रैक खोल दिया जाएगा। लेकिन आम यात्रियों के लिए अभी गोमुख जाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

Trending Videos


गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल को खोल दिए गए हैं। लेकिन गोमुख ट्रैक पर अधिक बर्फबारी और क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण तेरह दिन बाद भी उस पर ट्रैकर्स और यात्रियों के लिए आवाजाही प्रतिबंधित किया गया है। बीते शनिवार को पार्क के उपनिदेशक हरीश नेगी सहित गढ़वाल हिमालय ट्रैकिंग एंड माउंटनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा के नेतृत्व में वन विभाग और ट्रैकिंग से जुड़े लोगों ने गोमुख ट्रैक का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दल ने कनखू बैरियर से लेकर भोजगढ़ी तक 11 किमी का ट्रैक का निरीक्षण किया। लेकिन भोजगढ़ी नाले में अधिक बर्फ होने और बर्फबारी शुरू होने के कारण इन्हें वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Dehradun: इंतजार खत्म, दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे कल जनता को समर्पित करेंगे पीएम मोदी, ढाई घंटे में पूरा होगा सफर

जयेंद्र राणा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि पर्वतारोहण से जुड़े लोगों के लिए मार्ग मेें कोई समस्या नहीं है। इसलिए पर्वतारोहियों को ट्रैकिंग और आरोहण के लिए जाने की अनुमति दी जाए। उपनिदेशक हरीश नेगी ने कहा कि अगर गोमुख क्षेत्र में इस सप्ताह बर्फबारी नहीं होती है। तो एक सप्ताह बाद पर्वतारोहियों के लिए ट्रैक खोल दिया जाएगा। हालांकि अभी गोमुख तक जाने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि आम लोगों के जाने के लिए रास्ता सही नहीं है। साथ ही ट्रैक पर अभी आश्रम और जीएमवीएन के गेस्ट हाउस भी नहीं खुले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed