सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Archery coach accused of sexual harassment, FIR filed

Haridwar News: तीरंदाजी कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 08 Apr 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Archery coach accused of sexual harassment, FIR filed
विज्ञापन
- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, पीड़ित नाबालिग के बयान दर्ज
Trending Videos

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक किशोरी का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीरंदाजी सिखाने वाले एक कोच ने छात्रा को डरा-धमकाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पीड़िता के बयान दर्ज कराते हुए मेडिकल कराया गया है। जल्द ही मामले में गिरफ्तारी की जा सकती है।
पुलिस के अनुसार, कनखल क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल में एक नाबालिग छात्रा तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रही थीं। आरोप है कि बीते अक्तूबर माह में कोच ने छात्रा को अपने प्रभाव में लेकर उसका यौन शोषण किया। घटना के बाद छात्रा को चुप रहने के लिए धमकाया, जिसके चलते वह कई महीनों तक किसी से कुछ नहीं कह सकी। अब उसने किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को घटना के बारें में जानकारी दी। इसके बाद पिता ने पीड़िता को साथ ले जाकर कनखल थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पवन निवासी निवासी हरियाणा हाल पता जगजीतपुर, कनखल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed