{"_id":"69d6789904ddb24a6307630b","slug":"amid-kumbh-preparations-illegal-pipes-were-uncovered-during-excavations-from-amarpur-to-rishikul-sewage-from-government-housing-also-flows-into-the-ganges-and-action-is-underway-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-1060-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो : \n\nजमालपुर कलां रोड पर आठ बीघा भूमि पर प्लॉटिंग को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो : जमालपुर कलां रोड पर आठ बीघा भूमि पर प्लॉटिंग को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करती एचआरडीए की टीम । स्रोत:विभाग
विज्ञापन
- कुल 12 बीघा भूमि पर चला बुल्डोजर तो मची रही अफरा-तफरी
- ध्वस्तीकरण और सील की कार्यवाही के साथ ही दी गई चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने बुधवार को कुल 12 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण को लेकर कार्यवाही की। इसमें प्राधिकरण की टीम ने न केवल प्लॉटिंग को ध्वस्त किया, बल्कि नियम विरुद्ध निर्माण कार्य को सील करते हुए सख्त चेतावनी दी। इस पूरे प्रकरण में भवन स्वामियों के अलावा कई अन्य लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई लोगों ने जनप्रतिनिधियों से भी फोन कॉल करवाए, लेकिन प्राधिकरण ने नियम के अनुसार कार्यवाही कर पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की है। बता दें कि झंडा चौक जमालपुर से पंचायत कार्यालय की तरफ जाने वाले मार्ग पर करीब 08 बीघा भूमि में प्लॉटिंग विकसित की जा रही है। इसकी शिकायत मिलने के बाद प्राधिकरण सक्रिय हुआ और कार्यवाही के लिए टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लॉटिंग को ध्वस्त किया।
इसी तरह जमालपुर पंचायत भवन से आगे सराय रोड पर 4 बीघा भूमि में भी प्लॉटिंग किया गया था। प्राधिकरण ने इसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। इसके साथ ही तमाम ऐसे अवैध निर्माण चिन्हित किए गए जिसको लेकर पूर्व में कार्यवाही सुनिश्चित की गई थी।
मामले में सचिव हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण मनीष कुमार सिंह ने बताया कि लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सील बंद भवनों में निर्माण कार्य होने की सूचना मिली है। अभियान के तहत लगातार कार्यवाही भी जा रही है। समय से यदि भवन स्वामी या प्लॉटिंग करने वाले लोग अपने प्रपत्र पूरे नहीं कराते हैं तो उनके विरुद्ध दायर वाद में नियम के अनुसार आर्थिक दंड लगाने की कार्यवाही की जाएगी।
Trending Videos