{"_id":"69cfb561f0318f45750f306f","slug":"121-teacher-posts-were-vacant-in-the-district-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-146931-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जिले में खाली हुईं 121 अध्यापकों की कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जिले में खाली हुईं 121 अध्यापकों की कुर्सियां
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिले में 121 अध्यापकों की सीट खाली हो गई हैं। ये अध्यापक 31 मार्च को रिटायर हो चुके हैं। इससे सरकारी स्कूलों में परेशानियां बढ़ेंगी। सहायक अध्यापकों को भी प्रभारी प्रधानाध्यापक का चार्ज दिया जाएगा, ताकि स्कूलों की प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्थाएं भी चलती रहे।
सरकारी स्कूलों में तैनात अध्यापकों को बीच सत्र में रिटायर नहीं किया जाता है, बल्कि उन्हें सत्रांत लाभ दे दिया जाता है। सत्रांत लाभ मिलने से सत्र के बीच में रिटायर होने वाले अध्यापक 31 मार्च तक पढ़ाते रहते हैं।
31 मार्च को जनपद में प्रारंभिक शिक्षा में 81 अध्यापक रिटायर हुए। इनमें अधिकांश प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर हुए। इस वजह से वरिष्ठ सहायक अध्यापकों को उन स्कूलों में प्रभारी प्रधानाध्यापक का चार्ज दिया गया। प्रारंभिक शिक्षा में 81 शिक्षकों के रिटायर होने से स्कूल उतने ही पद खाली हो गए हैं, जबकि माध्यमिक शिक्षा में भी 40 अध्यापक रिटायर हुए। इनमें आठ प्रधानाचार्य और 32 अध्यापक थे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी और जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) अमित कुमार चंद ने बताया कि शिक्षकों के रिटायर होने की सूचना शासन को भेज दी गई है। प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों के रिटायर होने की जगह वरिष्ठ अध्यापकों को स्कूल-कॉलेजों का चार्ज दिया गया है।
Trending Videos