सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One accused arrested with 54.26 grams of illegal hashish

Haridwar News: 54.26 ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested with 54.26 grams of illegal hashish
विज्ञापन
बहादराबाद। पुलिस ने चरस की तस्करी करते हुए आरोपी मुकेश को बृहस्पतिवार रात पतंजलि फेस-1 अंडरपास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 54.26 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात उपरीक्षक करम सिंह चौहान टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे। तभी पतंजलि फेस-1 अंडरपास शांतरशाह पास में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ देखा। पुलिस को देखते ही भागने लगा। शक होने पर पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 54.26 ग्राम अवैध चरस मिली। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश निवासी शांतरशाह बताया है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज़ कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed