{"_id":"69d3be4699d59984a90c0bff","slug":"action-taken-against-traffic-violators-9656-challans-issued-90-caught-drunk-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147082-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 9656 चालान, 90 नशे में पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 9656 चालान, 90 नशे में पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- मार्च माह में पुलिस ने जिलेभर में की गई कार्रवाई के आंकड़े किए जारी
हरिद्वार। सड़क सुरक्षा के लिए हरिद्वार पुलिस ने मार्च में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस, यातायात और सीपीयू टीम की ने संयुक्त कार्रवाई में कुल 9656 चालान किए जबकि नशे में वाहन चलाने वाले 90 चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अभियान के तहत बिना वैध दस्तावेज वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में ड्राइविंग, सीट बेल्ट व हेलमेट का उपयोग न करने और शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की गई। यातायात और सीपीयू टीम की ओर से की गई कार्रवाई में 7378 चालान किए गए जबकि 196 वाहनों को सीज किया गया। 4299 मामलों में कोर्ट चालान और 2960 मामलों का संयोजन किया गया। नशे में ड्राइविंग के 58 मामलों में चालान, 105 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। थाना और कोतवाली स्तर पर भी नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा गया। बिना हेलमेट 246, तीन सवारी 245, दोषपूर्ण नंबर प्लेट 295, यातायात संकेतों का उल्लंघन 529 और ओवरलोडिंग जैसे मामलों में बड़ी संख्या में चालान किए गए। मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने, खतरनाक ड्राइविंग, रैश ड्राइविंग और रेड लाइट जंपिंग जैसे मामलों में भी कार्रवाई की गई। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों, यातायात निरीक्षक संदीप नेगी, निरीक्षक रुड़की राजेंद्रनाथ और सीपीयू प्रभारी हितेश को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से अभियान चलाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी करें। वहीं, एसपी यातायात निशा यादव और सीओ बिपेंद्र सिंह को यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos