सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   76 cases in the public hearing, with the highest number of complaints being about land encroachment and encroachment

Haridwar News: जनसुनवाई में 76 मामले सर्वाधिक भूमि पर कब्जे और अतिक्रमण की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 06 Apr 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
76 cases in the public hearing, with the highest number of complaints being about land encroachment and encroachment
विज्ञापन
- लंबित समस्याओं को त्वरित निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए
Trending Videos

- मौके पर 34 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष विभागों को सौंपे
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। प्रत्येक सोमवार को जनसुनवाई के दौरान शिकायतों के अधिक से अधिक निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। बावजूद इसके हर बार भूमि पर अवैध अतिक्रमण, कब्जा और पैमाइश के अभाव में लंबित विवाद की गंभीरता जिलाधिकारी के समक्ष आ रही है। इस पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व विभाग को स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ऐसे मामलों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान ग्राम कांगड़ी निवासी इसम सिंह ने ट्रस्ट की संपत्ति को फर्जी तरीके से बेचने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि ट्रस्टी खुद इस पूरी भूमिका में शामिल है। बावजूद इसके उन्होंने मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ग्राम पूरणपुर साल्हापुर निवासी भरत सिंह ने राजस्व गांव में आवागमन के लिए व्यवस्थित चकमार्ग नक्शे में होने के बावजूद अतिक्रमण की बात सामने रखी। उन्होंने कहा कि पूरी रोड को बाधित कर अतिक्रमण किया गया है इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने चकरोड को सजरे के अनुसार व्यवस्थित करने की मांग व अतिक्रमण हटवाने के लिए निवेदन किया।
वहीं, लालमंदिर काॅलोनी आर्यनगर ज्वालापुर निवासी मंजू ने अपनी भूमि की सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी भूमि को पवन कुमार निवासी वानप्रस्थ आश्रम पूर्वी नाथनगर ज्वालापुर धोखाधड़ी करके हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
ग्राम कांगडी निवासी राजेश कुमार और श्रवण कुमार ने खुद की सम्पत्ति पर अवैध तरीके से जबरन कब्जा करने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह जगदीशनगर ज्वालापुर निवासी सतीश कुमार अरोड़ा ने भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजा नहीं मिलने के संबंध में प्रार्थना पत्र सौंपा और जिलाधिकारी से मुआवाजा दिलाने की मांग की।
ग्राम पूरनपुर साल्हापुर निवासी जगदीश प्रसाद और तेजपाल ने मीरपुर मुवाजर में भूमि की पैमाइश कराने की मांग की। ग्राम लालढांग निवासी मो. आलिम ने गांव निवासी निर्मला देवी पर नाली और रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई।
---------------
इन मामलोंं को सुन डीएम की तनी रही विभाग के जिम्मेदारों पर निगाह
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान लिब्बरहेड़ी शबनम ने चक मंगलौर और लिब्बरहेडी नहर पुल के बीच की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि मध्य पटरी सीपेज ड्रेन में समस्या होने के कारण बारिश के दिनों में अधिक पानी आने से आस-पास के खेत जलमग्न हो जाते हैं। यह समस्या वर्षों से बनी हुई है, बावजूद इसके समाधान नहीं तलाशा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान खेतों में पानी भरने के कारण हर साल समस्या झेलते हैं, बावजूद इसके कि उन्होंने कई बार शिकायत की लेकिन समाधान नहीं निकाला गया। ग्राम प्रधान ने सीपेज ड्रेन की सफाई पटरी को पक्का कराने की मांग की। मामलों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि किसी भी निस्तारण में अधिक समय नहीं लगना चाहिए। उन्होंने भूमि पर कब्जे और अवैध तरीके अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस जगह कोई समस्या आ रही है वहां की रिपोर्ट प्रेषित की जाए। इसमें प्रशासनिक स्तर से कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed