सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Post office closed despite turnover of over Rs 3 crore

Haridwar News: तीन करोड़ से अधिक का टर्नओवर, फिर भी बंद कर दिया डाकघर

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Post office closed despite turnover of over Rs 3 crore
विज्ञापन
हरिद्वार। गुुरुकुल फार्मेसी में चल रहे डाकघर का तीन करोड़ से अधिक का टर्न ओवर है, फिर भी डाक घर को बंद कर दिया गया है। इसका वरिष्ठ नागरिकों ने विरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्य डाक महानिरीक्षक को पत्र भेजा है।
Trending Videos

हरिमोहन मल्होत्रा, नीरज शर्मा, वीरेंद्र कुमार, अमित कुमार, दीप जोशी, राकेश भारद्वाज, विवेक प्रताप ने मुख्य डाक महानिरीक्षक उत्तराखंड सर्किल को पत्र भेजा है। इसमें बताया है कि डाकघर के संबंध में राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से भारतीय डाक विभाग को पत्र भेजा गया था। पत्र में डाक बंद नहीं करने की मांग की गई थी। विभाग को पत्र पर की गई कार्रवाई से मांग करने वालों को भी अवगत कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बिना कोई सूचना दिए डाकघर को बंद कर कनखल में समाहित कर दिया गया है। डाकघर 25 हजार के आसपास वरिष्ठ नागरिकों को सेवाएं प्रदान कर रहा था। अचानक डाकघर बंद कर दिए जाने से उन्हें अत्याधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को डाकघर को शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed