सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bike collides with parked trolley, resort employee dies

Haridwar News: खड़े ट्राले टकराई बाइक, रिजॉर्ट के कर्मचारी की मौत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with parked trolley, resort employee dies
विज्ञापन
लालढांग। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर बाहरपीली के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। देर रात घर लौटते समय युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्राले में पीछे से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, हर्षित कुमाई (19) निवासी गैंडीखाता, हरिद्वार एक रिजॉर्ट में कार्यरत था और सोमवार देर रात ड्यूटी से लौट रहा था। इसी दौरान बाहरपीली के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्राले में पीछे से जा भिड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वाहन को कब्जे में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed