सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Attempted rape of a girl at the railway station; accused arrested

Haridwar News: रेलवे स्टेशन पर बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 06 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a girl at the railway station; accused arrested
विज्ञापन
- हरिद्वार रेलवे स्टेशन के टिकट घर की घटना, जीआरपी ने जेल भेजा
Trending Videos

हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के टिकट घर स्थित महिला शौचालय में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। जीआरपी ने 14 घंटे के भीतर आरोपी यश यादव निवासी ग्राम सिंगेरा, रसमल्ला थाना मरदाहा जिला गाजीपुर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
जीआरपी एसपी अरुणा भारती ने बताया कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी एक परिवार तीर्थ यात्रा पर हरिद्वार आया था। परिवार महाकाल उज्जैन, खाटू श्याम और वैष्णो देवी के दर्शन के बाद लौट रहा था। रविवार देर शाम हरिद्वार रेलवे स्टेशन के टिकट घर पर पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान साढ़े चार साल की बच्ची ने शौचालय जाने की बात कही। पिता ने उसे महिला शौचालय भेज दिया और बाहर इंतजार करने लगे। कुछ ही देर बाद बच्ची की चीख सुनाई दी तो आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ा तो अंदर एक युवक बच्ची को पकड़े हुए मिला। लोगों ने बच्ची को छुड़ाया लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक बिपिन चंद्र पाठक ने टीम के साथ आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कुछ ही घंटों में आरोपी यश यादव निवासी गाजीपुर को पकड़ लिया। पॉक्सो एक्ट सहित प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी घुमंतू प्रवृत्ति का है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed