सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police arrested six people under Operation Prahar

Haridwar News: पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत छह लोगों को किया गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Police arrested six people under Operation Prahar
विज्ञापन
पथरी। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत छह लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि जिनको गिरफ्तार किया गया है वह सत्यापन अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा में संदिग्ध व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया गया। इसमें कुछ लोगों ने मौके पर शांतिभंग करने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने के बावजूद लोग उत्तेजित होकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर आमादा हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सन्नी, आतिश, हमराज, नीलू, माईकल, अकुल निवासी सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा का शांतिभंग में चालान किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में किसी को भी माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed