फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

राजस्थान निकाय चुनाव LIVE: कई जगह भाजपा-कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़े, लकवा पीड़ित बुजुर्ग ने किया मतदान

Fri, 11 Sep 2026 01:16 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Fri, 11 Sep 2026 01:16 PM IST
खास बातें

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 Live: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के दौरान अजमेर, दौसा, जोधपुर और जयपुर में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हुईं हैं। वहीं जोधपुर में सरकारी कर्मचारी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छुए। इस पर विवाद हो गया है। बहरोड़ में 85 साल के लकवा पीड़ित बुजुर्ग ने अस्पताल से मतदान केन्द्र पहुंचकर वोट किया। बुजुर्ग ने पूरे राजस्थान के सामने एक मिसाल पेश की है।   
 

विज्ञापन
Rajasthan Civic Election Voting Live Second Phase Vote Percentage Jaipur Ajmer Updates
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

02:18 PM, 11-Sep-2026

सीकर में कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे पर फर्जी वोटिंग का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में

सीकर नगर परिषद सहित जिले की चार नगरीय निकायों में शुक्रवार को मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिले में 55.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सीकर नगर परिषद में 45.48 प्रतिशत, लोसल नगर पालिका में 57.62 प्रतिशत, रामगढ़ शेखावाटी नगर पालिका में 56.78 प्रतिशत और धोद नगर पालिका में 60.70 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी बीच सीकर नगर परिषद के वार्ड नंबर 18 में फर्जी मतदान के आरोप सामने आने से मतदान केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने फर्जी मतदान करने के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ा है। दोनों को पुलिस थाने ले जाया गया। मामले को लेकर मतदान केंद्र के बाहर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जमा रही। इसी वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी साबिर के बेटे पर भी तीन बार फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगा। बताया गया कि आरोपी मतदान केंद्र के रूप में निर्धारित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 5 के पास एक घर में छिपा बैठा था। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।
 
02:17 PM, 11-Sep-2026

ओम बिरला ने किया मतदान

कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने  मतदान किया। इसके बाद उन्होंने केन्द्र में मत डालने आए मतदाताओं से बातचीत की।
विज्ञापन
01:22 PM, 11-Sep-2026

अशोक गहलोत के पांव छूने पर विवाद, भाजपा ने निर्वाचन विभाग से की शिकायत

जोधपुर के वार्ड संख्या 82 में हंगामा हो गया। यहां बूछ कर्मचारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छू लिए। इसके बाद यहां हंगामा हो गया  

पढ़िए पूरी खबर: गहलोत के वोट पर इस कदर क्यों भड़की बीजेपी- किसे बताया आचार संहिता का उल्लंघन?

01:22 PM, 11-Sep-2026

हनुमानगढ़ : मतदान के दौरान 2 प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट

हनुमानगढ़ में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान शुक्रवार को सुरेशिया इलाके में बने मतदान केंद्र संख्या 129 और 130 के बाहर दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। तीखी बहस के बाद हुए इस बवाल में एक प्रत्याशी ने दूसरे प्रत्याशी पर थप्पड़ मारने और ईंट से हमला करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी मीनाक्षी और सीआई रामचंद्र कस्वा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने उपद्रवियों को खदेड़ा और मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता अमित साहू ने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों पर मारपीट और दादागिरी करने का आरोप लगाया।

01:08 PM, 11-Sep-2026

बहरोड़ : पक्षाघात से पीड़ित 85 वर्षीय बुजुर्ग ने अस्पताल से एंबुलेंस में पहुंचकर किया मतदान

निकाय चुनाव के दौरान एक 85 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता ने पिछले 15 साल से पक्षाघात से पीड़ित होने के बावजूद अस्पताल से एंबुलेंस के जरिये मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे इस मतदाता ने लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। अस्पताल में उपचाराधीन होने के कारण चिकित्सकों और परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस से मतदान केंद्र तक पहुंचाया। मतदान कर्मियों ने उनके पहुंचने पर व्यवस्था की और व्हीलचेयर से बूथ के भीतर ले जाकर मतदान प्रक्रिया पूरी कराई। बूथ पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, बुजुर्ग नागरिक ने वोट डालने के तुरंत बाद सभी नागरिकों से चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।

01:07 PM, 11-Sep-2026

चिड़ावा में प्रत्याशी पर हमला

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 28 में मतदान शुरू होने से पहले ही गंभीर घटना घटी। यहां निर्दलीय प्रत्याशी अशोक शर्मा के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में प्रत्याशी के सिर पर गंभीर चोट आई है। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना के बाद पुलिस दल घटना की गहराई से पड़ताल कर रहा है और लगाए गए आरोपों की सच्चाई जांच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
01:06 PM, 11-Sep-2026

जयपुर में कांग्रेस एजेंट को न बैठाने पर प्रत्याशी का हंगामा, ईवीएम भी खराब

जयपुर में मतदान के दौरान शहर के विभिन्न बूथों पर हंगामा और तकनीकी खराबी की घटनाएं सामने आईं। वार्ड संख्या 26 के मंगलम सिटी स्थित सरकारी स्कूल बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी अनिता देवी ने कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने बूथ पर कांग्रेस एजेंट को न बैठाने पर आपत्ति जताई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और एजेंट को बैठाकर मतदान शुरू कराया। इसके अलावा, वार्ड 114 की कसेरियों की धर्मशाला केंद्र पर एक निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार के अंदर रहने का विरोध किया, जिससे दो पक्षों में झड़प हुई। पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं वार्ड 113 की अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 7:15 बजे ईवीएम खराब होने से करीब आधा घंटा मतदान बाधित रहा। वार्ड 141 के बूथ संख्या 11 पर भी ईवीएम कुछ समय के लिए बंद रही, जिसे बाद में ठीक कर दिया गया।

 

01:00 PM, 11-Sep-2026

दौसा में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा,सांसद और बीजेपी प्रत्याशी योगेश शर्मा आमने-सामने

दौसा में सांसद मुरारी लाल मीणा परिवार के साथ मतदान करने बूथ पर पहुंचे। उनके साथ उनके मीडिया प्रभारी उमाशंकर भी अपने परिवार के साथ वोट डालने आए थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी योगेश शर्मा के बूथ एजेंट ने मीडिया प्रभारी की बेटी पर फर्जी मतदाता बनकर वोट डालने का आरोप लगा दिया। आरोप लगते ही बूथ के अंदर हंगामा शुरू हो गया। भाजपा प्रत्याशी योगेश शर्मा और सांसद मुरारी लाल मीणा के बीच तीखी बहस हो गई। योगेश शर्मा ने कहा कि फर्जी मतदान किसी भी सूरत में नहीं होने दूंगा काफी देर तक दोनों के बीच कहासुनी चलती रही। बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। 
12:55 PM, 11-Sep-2026

अजमेर नगर निगम के वार्ड संख्या 12 के मतदान केन्द्र में हंगामा

अजमेर नगर निगम के वार्ड संख्या 12 के पट्टी कटला स्थित ओसवाल स्कूल के मतदान केंद्र में हंगामा हो गया। यहां  भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े थे। लोगों ने इसका विरोध किया। बाद में वहां से हटाया गया ।
12:49 PM, 11-Sep-2026

अजमेर में मतदान केंद्र पर मोबाइल को लेकर हंगामा

अजमेर के डीएवी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक मतदाता मोबाइल फोन में मौजूद वोटर आईडी दिखाकर मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की जिद करने लगा। मतदान दल ने मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने से स्पष्ट रूप से रोक दिया। इसी बात को लेकर मतदाता और मतदान दल के बीच बहस बढ़ गई और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। समझाइश कर मामला शांत कराया। इसके बाद मतदान प्रक्रिया को सामान्य रूप से जारी रखा गया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed