फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Shocker Man Allegedly Kills Wife and Three Daughters, Attacks Them With Stone

जयपुर: पति ने सोते समय पत्थर से सिर कुचला; पत्नी समेत तीन बेटियों की हत्या, पूरा परिवार खत्म

Fri, 11 Sep 2026 01:01 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 11 Sep 2026 01:01 PM IST
सार

जयपुर के करधनी थाना इलाके में एक ही परिवार की चार हत्याओं से सनसनी फैल गई। घर में सो रही मां और उसकी तीन बेटियों की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया शक बेटियों के पिता राहुल झा पर है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Jaipur Shocker Man Allegedly Kills Wife and Three Daughters, Attacks Them With Stone
जयपुर में एक साथ चार हत्याओं से सनसनी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी जयपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। चारों के शव एक ही जगह से बरामद हुए हैं। मृतकों में आरोपी की पत्नी और उसकी तीन बेटियां शामिल हैं। तीनों बेटियों की उम्र करीब 17 से 24 साल के बीच बताई जा रही है। पत्नी का शव भी बेटियों के शवों के पास ही मिला प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चारों की हत्या सिर पर पत्थर से वार कर किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद से आरोपी पति आरोपी राहुल झा मौके से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: थर्ड जेंडर प्रत्याशी पर विवादित टिप्पणी, पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा को निर्वाचन आयोग का नोटिस
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस फिलहाल हत्या की वजह और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि करधनी थाना इलाके में एक मकान में 3 बच्चियों और उनकी मां की सोते हुए सर पर वार कर हत्या कर दी गई। मौके पर बच्चियों के दादा ने बताया कि बच्चियों के पिता सुबह से ही फरार है। प्रथम दृष्टया शक उन्हीं पर जाता है। मौके पर खून से सने कपड़े मिले हैं। सीसीटीवी व अन्य शाक्षों को जुटाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामला घरेलू कलेश से जुड़ा हो सकता है। घर से कोई कीमती सामान भी चोरी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed