फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhajan Lal Sharma Oath: भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, दीया और बैरवा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

Fri, 15 Dec 2023 02:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 15 Dec 2023 02:48 PM IST
खास बातें

Rajasthan Chief Minister Bhajan Lal Sharma Oath Taking Ceremony Live: भाजना के दिग्गज नेता भजनलाल शर्मा शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan CM Oath Taking Live Bhajan Lal Sharma Swearing-in Ceremony RJ Deputy CM Ministers List News in Hindi
भजन लाल शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

02:44 PM, 15-Dec-2023
भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री
बीजेपी में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले भजनलाल शर्मा अपने 55वें जन्मदिन पर राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री बन गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल पर लाखों लोगों के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र ने भजनलाल शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भजनलाल शर्मा के साथ उनके दो उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ प्रेमचंद बैरवा ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही राजस्थान की राजनीति में पिछले 25 वर्ष से चला आ रहा अशोक गहलोत और  वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने का युग समाप्त हो गया। राजस्थान के राजनीति एक नई पीढ़ी में प्रवेश करती नजर आई।

गुलाबी नगरी जयपुर की हल्की गुलाबी सर्दी की सुबह शुक्रवार को केसरिया रंग में रंगी नजर आ रही थी। एयरपोर्ट से लेकर शपथ ग्रहण स्थल ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल तक और उसके अलावा पूरे जयपुर शहर को भारतीय जनता पार्टी ने केसरिया रंग में रंग दिया था। इसी केसरिया माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:15 बजे जयपुर की धारा पर उतरे और लगभग 12:45 पर उनकी मौजूदगी में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह लगभग 15 मिनट चला और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा ने उपस्थित जनता का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। 

राजस्थान के लिहाज से यह महत्वपूर्ण क्षण था। क्योंकि राजस्थान की जनता साल 1998 से लेकर अब तक बारी-बारी से अशोक गहलोत और  वसुंधरा राजे को ही मुख्यमंत्री के रूप में देख रहे थे। यानी लगभग 25 वर्ष बाद राजस्थान की राजनीति में एक जेनरेशनल शिफ्ट यानी पीढ़ीगत बदलाव होता देखा गया। 

तीन मंच थे 
समारोह स्थल पर तीन मंच तैयार किए गए थे। एक मंच पर देशभर से आए साधु-संतों को बैठाया गया है। वहीं दूसरे मंच पर देश के गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे और अन्य राज्यों से आए मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ नेता बैठे नजर आ रहे थे। तीसरा मंच शपथ के लिए बनाया गया था, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल और शपथ लेने वाले तीनों नेता बैठे।

साथ बैठे नजर आए गहलोत, गजेंद्र और वसुंधरा
जिस मंच पर वरिष्ठ नेताओं को बैठाया गया था, इस मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक साथ बैठे नजर आए। राजनीतिक रूप से तीनों नेता आपस में धुर विरोधी माने जाते हैं। अशोक गहलोत गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी घोटाले में लिप्त होने का आरोप लगाने के साथ ही उन्हें नकारा और निकम्मा मंत्री तक बता चुके हैं। वहीं, गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी गहलोत के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर रखा है। लेकिन मंच पर दोनों ही नेता आपस में बातचीत करते नजर आए। इनके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी थीं और तीनों ही नेताओं के बीच काफी आत्मीयता से बातचीत होती नजर आई। 

शपथ से पहले मां-बाप के पैर धोए
आज भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है। उनके परिवार ने अपने अस्थायी निवास चंबल पावर हाउस के गेस्ट हाउस में बर्थडे सेलिब्रेट भी किया। पहले उन्होंने गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन किए, इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता के चरण धोकर उनका आशीर्वाद भी लिया। वहीं, मनोनीत डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा ने आज शपथ लेने से पहले मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन किए और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने भी गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन किए।

01:14 PM, 15-Dec-2023
बीजेपी विधायक भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार दोपहर 1:04 बजे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
 

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने भाजपा विधायक प्रेमचंद बैरवा को राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
 

जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट भाजपा विधायक राजकुमारी दीया कुमारी ने राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। 
विज्ञापन
12:17 PM, 15-Dec-2023
गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समरोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंच गए हैं। इससे पहले कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी राजस्थान पहुंचे हैं। यह सिलसिला अभी जारी है।
11:46 AM, 15-Dec-2023
Bhajan Lal Sharma Oath: राजस्थान में नई बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। सीएम पद की शपथ लेने से पहले भजनलाल शर्मा ने माता पिता के पैर धोए और संत मृदुल कृष्ण के पैरों में झुककर लिया आशीर्वाद लिया। वहीं, पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच चुके हैं।

11:20 AM, 15-Dec-2023

Rajasthan New CM: महज 19 मिनट का होगा शपथ ग्रहण समारोह
भजनलाल शर्मा आज राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अल्बर्ट हॉल पर नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल कलराज मिश्र शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह महज 19 मिनट का रहेगा। दोपहर 12.59 से 1.18 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। दोपहर एक बजे पीएम मोदी जयपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। दोपहर 1.04 बजे भजनलाल शर्मा सीएम पद की शपथ लेंगे।
राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा ने कहा, मैं खुश हूं, 'भगवान की लीला है'
 

 

11:16 AM, 15-Dec-2023
Rajasthan News: मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे जयपुर
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है, आज राजस्थान सरकार का गठन होगा। राजस्थान महाराणा प्रताप की भूमि है और सुशासन के लिए जाना जाएगा। मैं राजस्थान के मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा को शुभकामनाएं देता हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:55 AM, 15-Dec-2023

राजस्थान के मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी का कहना है, जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया...मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। राज्य का विकास होना चाहिए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे।

 

10:47 AM, 15-Dec-2023
Rajasthan CM Oath Ceremony Live: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आज राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे।

10:43 AM, 15-Dec-2023
Rajasthan CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र CM शिंदे पहुंचे जयपुर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे। शिंदे ने कहा कि आज भजनलाल शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह है, मैं उन्हें बधाई देता हूं। यहां के लोगों ने कांग्रेस की गारंटी को खारिज कर दिया है और पीएम मोदी की गारंटी को स्वीकार कर लिया है। लोगों ने 2024 में पीएम मोदी को दोबारा चुनने का मन बना लिया है।
 
10:28 AM, 15-Dec-2023
Rajasthan CM Oath Ceremony Live: 'हम PM मोदी की गारंटी को हर नागरिक तक पहुंचाएंगे'
आज शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजस्थान के मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, मैंने संतों, गुरु जी का आशीर्वाद लिया। हम पीएम मोदी की गारंटी को राज्य के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाएंगे।शर्मा ने शपथ ग्रहण से पहले संत मृदुल कृष्ण शास्त्री से सरल बिहारी मंदिर में मुलाकात की।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed