Live
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: बूंदी में BJP ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, दो निर्दलीय पार्षदों का मिला समर्थन
Rajasthan Nagar Nigam Election Result 2026 Live News in Hindi: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राजस्थान निकाय चुनाव के परिणाम लगभग आ चुके हैं। नतीजे से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
बूंदी में भाजपा को बड़ी बढ़त
बूंदी नगर परिषद में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। चुनाव में भाजपा ने अपने दम पर 29 वार्डों में जीत दर्ज की थी। अब वार्ड नंबर एक से निर्दलीय निर्वाचित प्रभात देवी और वार्ड नंबर तीन से विजयी निर्दलीय आत्माराम चौपदार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
ओएसडी राजीव दत्ता की प्रेरणा से दोनों नवनिर्वाचित पार्षद भाजपा में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने दुपट्टा पहनाकर दोनों का पार्टी में स्वागत किया। प्रभात देवी और आत्माराम चौपदार ने भाजपा की रीति-नीति में विश्वास जताया।
दोनों पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी का आंकड़ा 29 से बढ़कर 31 हो गया है। 60 सदस्यीय नगर परिषद में बहुमत के लिए 31 पार्षदों की जरूरत है। ऐसे में बूंदी नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है। चुनाव में कांग्रेस के 20 और निर्दलीय 11 पार्षद विजयी हुए हैं।
उदयपुर में फिर खिला कमल
उदयपुर नगर निगम के सभी 80 वार्डों के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां भाजपा लगातार सातवीं बार बोर्ड बनाती नजर आ रही है। 80 वार्डों में भाजपा ने 53 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 23 सीटें मिली हैं। माकपा ने एक और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है।भीलवाड़ा में भाजपा का दबदबा
भीलवाड़ा में नगर निगम बनने के बाद पहली बार हुए चुनाव की मतगणना के साथ ही शहर की सियासी तस्वीर तेजी से साफ होती जा रही है। 70 वार्डों वाली नगर निगम की सत्ता के लिए हुए चुनाव में शुरुआती नतीजों ने भाजपा खेमे में उत्साह बढ़ा दिया है, जबकि कांग्रेस खेमे में चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।
अब तक 34 वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें भाजपा ने 21, कांग्रेस ने 4 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। चुनाव में पूर्व सभापति मंजू पोखरना और प्रतिपक्ष नेता समदूदेवी को भी हार का सामना करना पड़ा है।
मतगणना के लिए दो काउंटिंग रूम बनाए गए हैं। एक कक्ष में वार्ड 1 से 35 और दूसरे कक्ष में वार्ड 36 से 70 की मतगणना की जा रही है। जैसे-जैसे ईवीएम के परिणाम सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं।
जोधपुर में कम उम्र की प्रत्याशी जीती
जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना में अब तक भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 100 वार्डों में 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो रहा है। अब तक भाजपा के 44, कांग्रेस के 44 और अन्य दलों के 11 प्रत्याशी जीत चुके हैं।
वार्ड 99 में भाजपा की निकिता ने पूर्व महापौर कुंती देवड़ा को 259 वोटों से हराया। वहीं, वार्ड 42 में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री मेघराज लोहिया ने उन्हें 279 वोटों से शिकस्त दी। वार्ड 51 में कांग्रेस की 21 वर्षीय सरस्वती प्रजापत ने जीत दर्ज की। वे चुनाव मैदान में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं और यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं।
कोटपूतली में कांटे का मुकाबला
कोटपूतली नगर परिषद के वार्ड नंबर 48 में कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिले। इसके बाद चुनाव परिणाम के लिए लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में निर्दलीय प्रत्याशी देशराज गुर्जर विजयी घोषित हुए।भाजपा प्रत्याशी को मिला सिर्फ एक वोट
डीडवाना जिले के परबतसर में भाजपा प्रत्याशी कैलाशचंद्र को सिर्फ एक वोट मिला है। वहीं, यहां से कांग्रेस प्रत्याशी हिना खान को 376 मत मिले हैं।बारां में AAP का बोर्ड तय
राजस्थान के निकाय चुनाव परिणामों में बारां और टिब्बी से अलग-अलग राजनीतिक तस्वीर सामने आई है। बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 32 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, टिब्बी नगर पालिका में किसी भी प्रमुख दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है और निर्दलीय सबसे बड़े गुट के रूप में उभरे हैं।
बारां में AAP का दबदबा
बारां नगर परिषद के कुल 60 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने 32 वार्डों में जीत दर्ज की है। इस तरह AAP ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है और नगर परिषद में उसका बोर्ड बनना तय हो गया है। कांग्रेस को 17 वार्डों में जीत मिली, जबकि भाजपा 9 वार्डों तक सीमित रही। वहीं, 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
बांदीकुई में कांग्रेस का दबदबा
बांदीकुई में नगर निकाय चुनाव के अब तक के परिणामों में कांग्रेस ने 17 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 7 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 9 वार्डों में जीत मिली है। अभी एक राउंड की मतगणना बाकी है। कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। दौसा, बांदीकुई और लालसोट पूर्वी राजस्थान की प्रभावशाली विधानसभा सीटें मानी जाती हैं। इन क्षेत्रों में मीणा-गुर्जर मतदाताओं का खासा प्रभाव है। तीनों जगह कांग्रेस को स्पष्ट बढ़त/जीत मिली है।
जयपुर नगर निगम का हाल
चित्तौड़गढ़ में भाजपा का दबदबा
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों में से भाजपा ने 32, कांग्रेस ने 24 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की। बड़ी सादड़ी नगर पालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 13 और भाजपा ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की। कपासन नगर पालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 13, भाजपा ने 10 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 वार्डों में जीत दर्ज की।आकोला नगर पालिका के 20 वार्डों में कांग्रेस ने 12, भाजपा ने 7 और निर्दलीय प्रत्याशी ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की। निंबाहेड़ा नगर परिषद के 45 वार्डों में भाजपा ने 27, कांग्रेस ने 17 और निर्दलीय प्रत्याशी ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की। बेगूं नगर पालिका के 35 वार्डों में भाजपा ने 24, कांग्रेस ने 8 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की।