फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan New CM Live: विधायक दल की बैठक कल शाम को, इसके बाद सामने आएगा सीएम का नाम, विधायकों को भेजा बुलावा

Mon, 11 Dec 2023 09:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 11 Dec 2023 09:04 PM IST
खास बातें

Rajasthan New CM Name: राजस्थान चुनाव के बाद बीजेपी को बहुमत तो मिल गया, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री का नाम फाइनल नहीं हो सका है। लेकिन ये तय है कि 16 दिसंबर से पहले ही राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल ही जाएगा। 
 

विज्ञापन
Rajasthan New CM Live Updates Who Will Be Next CM BJP Strategy Vasundhara Raje Baba Balaknath
Rajasthan New CM Live - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:02 PM, 11-Dec-2023
राजस्थान का मुख्मयंत्री कौन होगा ये कल शाम तक साफ हो जाएगा। मंलगवार को जयपुर भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक शाम चार बजे होगी। इसके बाद सीएम के नाम का एलान किया जाएगा। बैठक के लिए सभी विधायकों को आमंत्रण भेज दिया गया है। 

Rajasthan New CM Live: विधायक दल की बैठक से पहले सीएम को लेकर BJP नेता का दावा, जयपुर रवाना हुए राजनाथ सिंह
06:14 PM, 11-Dec-2023
वासुदेव देवनानी - फोटो : सोशल मीडिया
देवनानी हो सकते हैं डार्क हॉर्स
राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम पर कल सुबह पर्दा उठ सकता है। बीजेपी की तरफ से रविवार को छत्तीसगढ़ और सोमवार को एमपी में सीएम के चहरों का एलान कर दिया गया। राजस्थान में भी नतीजे आने के बाद बीते आठ दिनों से सीएम के चेहरे की दौड़ में कई नाम चल चुके हैं। इनमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व सांसद व विधायक किरोड़ीलाल मीणा, बाबा बालकनाथ दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़, ओम बिड़ला, ओम माथुर, अर्जुनराम मेघवाल और अनिता भदेल तक के नाम चर्चाओं में आए।

छत्तीसगढ़ और एमपी में बीजेपी ने आदिवासी और ओबीसी को सीएम घोषित किया है। ऐसे में राजस्थान में अब सामान्य तबके से सीएम बनाए जाने की प्रबल संभावना है। छत्तीसबढ़ व एमपी में बीजेपी ने जो सीएम चेहरे घोषित किए हैं, वे दोनों ही संघ पृष्टभूमि वाले हैं और दो से तीन बार के विधायक भी रह चुके हैं।

ऐसे में राजस्थान में इस क्राइटेरिया में अजमेर उत्तर के बीजेपी विधायक वासुदेव देवनानी भी सीएम के लिए डार्क हॉर्स साबित हो सकते हैं। देवनानी दो बार बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं और संघ के चहेते भी हैं। पिछले कुछ समय से उन्हें राज्यपाल बनाकर राजस्थान से बाहर भेजे जाने की चर्चाएं चलीं। लेकिन बीजेपी ने उन्हें विधानसभा का टिकट देकर सारी अटकलों को विराम दे दिया।
विज्ञापन
06:00 PM, 11-Dec-2023
भाजपा विधायक दल की बैठक कल
भाजपा विधायक दल की बैठक कल यानी मंगलवार शाम चार बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है। दोपहर 01:30 बजे से भाजपा के सभी नव-निर्वाचित विधायकों का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होगा।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एंव विधायक भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभी नव-निर्वाचित विधायकों को अनिवार्य रूप से विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं। भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे विधायक दल की बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
05:23 PM, 11-Dec-2023
वसुंधरा राजे पर राठौड़ का बड़ा हमला
वसुंधरा राजे की ओर से विधायकों को अपने आवास पर बुलाए जाने को लेकर राजेंद्र राठौड़ की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि विधायकों का किसी से मिलने जाना और बात है। लेकिन बुलाकर किसी से समर्थन मांगना यह बीजेपी की परंपरा नहीं है। किरोड़ीलाल मीणा ने भी इस मामले में बयान दिया कि विधयकों को घेर कर कोई यह सोचे की राजस्थान का सीएम बन जाएगा तो यह संभव नहीं।
04:41 PM, 11-Dec-2023
राजस्थान में सत्ता के तीन केंद्र देखने को मिल सकते हैं। इनमें मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। अगर, ऐसा हुआ तो प्रदेश में भाजपा राज में पहली बार दो उपमुख्यमंत्री बनेंगे। एक क्लिक पर जानें, अब तक कौन-कौन उपमुख्यमंत्री रहा। नीचे पढ़ें पूरी खबर...
 

Rajasthan: BJP राज में 30 साल बाद फिर उपमुख्यमंत्री? 2018 में कांग्रेस का प्रयोग फेल, अब तक पांच डिप्टी CM बने

03:23 PM, 11-Dec-2023
कल यानी मंगलवार को सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक होने की उम्मीद है। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पर्यवेक्षक सुबह पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:12 PM, 11-Dec-2023
Rajasthan New CM Live: देवनानी का बयान
  • भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी का बयान
  • कहा, कल सभी विधायकों को एक बजे बीजेपी कार्यालय पर बुलाया गया
  • पर्यवेक्षक जो प्रस्ताव रखेंगे, वही हमारा निर्णय होगा
02:44 PM, 11-Dec-2023
वसुंधरा राजे के आवास पर फिर से विधायक जुटने लगे। मालवीयनगर विधायक कलीचरण सराफ व छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंहवी मौजूद। राजे के मीडिया सलाहकार की मीडिया से बहस।
01:24 PM, 11-Dec-2023
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं, वसुंधरा राजे के घर विधायकों के जुटने के सवाल पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर वोट मिले हैं। उनका चेहरा ही हमारी पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा है। उसके बाद भी अगर कोई सोचता है कि मेरे चेहरे से पार्टी को वोट मिले हैं तो वह मुगालते में जरूर रह सकता है, लेकिन यह सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि वैसे भी किसी को बुलाना और अपने समर्थन के लिए कहना भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति नहीं है।
12:24 PM, 11-Dec-2023
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से विधायकों की मुलाकात को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शिष्टाचार मुलाकात करार दिया। रविवार देर रात भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में जोशी ने कहा, वसुंधरा पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दो बार मुख्यमंत्री रही हैं। वरिष्ठ नेताओं से जीते हुए जनप्रतिनिधि लगातार मुलाकात कर रहे हैं।

वह पार्टी कार्यालय भी आते हैं। ऐसे में यह एक सामान्य मुलाकात है। प्रहलाद गुंजल के वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनने के बयान पर भी जोशी ने कहा, ऐसी कोई बात मेरी जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा है तो उसे भी देखेंगे। इसके साथ ही विधायक दल की बैठक के सवाल पर जोशी ने कहा, जल्द ही विधायक दल की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed