Live
राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव: मतदान ने पकड़ी रफ्तार; अजमेर में अब तक 13.74 तो रामगढ़ में 18 फीसदी मतदान
{"_id":"6ad8c57816be6cd99b05de57","slug":"rajasthan-panchayat-election-2026-phase-1-voting-live-updates-2026-10-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव: मतदान ने पकड़ी रफ्तार; अजमेर में अब तक 13.74 तो रामगढ़ में 18 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 22 Oct 2026 01:06 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:06 PM IST
खास बातें
Rajasthan Panchayat Election 2026 Phase 1 Voting Live: राजस्थान पंचायत चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। करीब 6,926 प्रत्याशी मैदान में हैं। 104 पंचायत समितियों के 1,788 वार्डों में मतदान हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव की पल-पल की लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ...
विज्ञापन
राजस्थान पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:00 PM, 22-Oct-2026
भीलवाड़ा में मतदान केंद्रों के बाहर जमा कराए मोबाइल
पंचायती राज चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर रोक है। ऐसे में भीलवाड़ा जिले के कई मतदान केंद्रों के बाहर मोबाइल फोन रखने के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं। यहां वोट डालने आने वाले मतदाता अपने मोबाइल फोन जमा करवा रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर स्थानीय लोगों ने दो-दो काउंटर बनाए हैं, जहां मतदाताओं के मोबाइल फोन रखे जा रहे हैं। इससे वोट डालने आने वाले लोगों को मोबाइल सुरक्षित रखने में परेशानी नहीं हो रही है।भीलवाड़ा जिले में पंचायती राज चुनाव के तहत जहाजपुर और खजूरी पंचायत समितियों में सुबह 10 बजे तक कुल 20,090 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जहाजपुर पंचायत समिति के 17 वार्डों में कुल 93,299 मतदाता हैं। इनमें से सुबह 10 बजे तक 10,868 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 11.65ः दर्ज किया गया। वहीं, खजूरी पंचायत समिति के 15 वार्डों में कुल 67,744 मतदाता हैं। इनमें से 9,222 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 13.61ः रहा।
12:56 PM, 22-Oct-2026
अजमेर ग्रामीण में अब तक मतदान 12.42 फीसदी मतदान
अजमेर में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। अजमेर ग्रामीण में अब तक मतदान का प्रतिशत 12.42 रहा है। केकड़ी में मतदान प्रतिशत 11.81, पीसांगन में मतदान प्रतिशत 13.02, सरवाड़ मतदान प्रतिशत 16.48, सावर मतदान प्रतिशत 12.89 और श्रीनगर मतदान प्रतिशत 14.29 फीसदी रहा है। वहीं औसत मतदान प्रतिशत करीब 13.74 फीसदी है।
विज्ञापन
12:51 PM, 22-Oct-2026
जोधपुर में जिला परिषद सदस्यों के लिए अब तक 12.09 प्रतिशत हुआ मतदान
पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले की प्रथम चरण की छह पंचायत समितियों में सुबह 10 बजे तक पंचायत समिति सदस्यों के लिए 12.36 प्रतिशत तथा जिला परिषद सदस्यों के लिए 12.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। आगोलाई पंचायत समिति में सर्वाधिक 16.59 प्रतिशत, जबकि चामू पंचायत समिति में न्यूनतम 9.79 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। जिले की पंचायत समिति आगोलाई में 16.59 प्रतिशत, शेरगढ़ में 11.92 प्रतिशत, बालेसर में 12.91 प्रतिशत, चामू में 9.79 प्रतिशत, सेखाला में 12.98 प्रतिशत एवं चाबा में 11.84 प्रतिशत मतदान हुआ है
11:26 AM, 22-Oct-2026
झालावाड़: भवानीमंडी में 15.46% मतदान, अकलेरा में सबसे कम 7.71%
झालावाड़ जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 12.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार, भवानीमंडी में सबसे ज्यादा 15.46 प्रतिशत मतदान हुआ। डग में 14.85 प्रतिशत और मनोहरथाना में 13.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, अकलेरा में सुबह 10 बजे तक 7.71 प्रतिशत मतदान हुआ, जो दिए गए आंकड़ों में सबसे कम है।11:25 AM, 22-Oct-2026
नागौर: जिला परिषद के 21 वार्डों में सुबह 10 बजे तक 12.59% मतदान
नागौर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद के 21 वार्डों में मतदान जारी है। गुरुवार सुबह 10 बजे तक जिले में 12.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिला परिषद नागौर के 21 वार्डों में कुल 6,53,641 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से सुबह 10 बजे तक 82,289 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह सुबह 10 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 12.59 रहा।11:25 AM, 22-Oct-2026
सिरोही: आबूरोड में सबसे ज्यादा 13.85% मतदान, कालंद्री में सबसे कम
सिरोही जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत गुरुवार को मतदान जारी है। जिले की चार पंचायत समितियों—मंडार, आबूरोड, शिवगंज और कालंद्री—में सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, आबूरोड में सबसे ज्यादा 13.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शिवगंज में 13.04 प्रतिशत, मंडार में 10.10 प्रतिशत और कालंद्री में 9.99 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में जिला परिषद की 13 सीटों और चार पंचायत समितियों की 72 सीटों के लिए मतदान कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सुबह के आंकड़ों में आबूरोड मतदान प्रतिशत के मामले में आगे रहा, जबकि कालंद्री में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:24 AM, 22-Oct-2026
केकड़ी: सरवाड़ में मतदान की रफ्तार तेज, केकड़ी में सबसे कम वोटिंग
केकड़ी क्षेत्र में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही केकड़ी, सरवाड़ और सावर पंचायत समितियों के मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच रहे हैं। सुबह के समय मतदान केंद्रों पर महिलाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।सुबह 10 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, सरवाड़ पंचायत समिति में 16.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि सावर में 12.89 प्रतिशत और केकड़ी में 11.31 प्रतिशत मतदान हुआ। इस तरह तीनों पंचायत समितियों में सरवाड़ मतदान प्रतिशत के मामले में आगे रहा, जबकि केकड़ी में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया।
व्हीलचेयर पर पोते के साथ वोट डालने पहुंचीं 70 वर्षीय जैता देवी
केकड़ी क्षेत्र की सावर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 12 के अंतर्गत ग्राम पंचायत कालेड़ा कंवरजी के बूथ संख्या 26 पर 70 वर्षीय जैता देवी व्हीलचेयर पर अपने पोते के साथ मतदान करने पहुंचीं। उनकी मौजूदगी मतदान में भागीदारी के प्रति उत्साह को दर्शाती है।
11:24 AM, 22-Oct-2026
भीलवाड़ा: सुबह 10 बजे तक 11.26% मतदान, व्हीलचेयर पर पहुंचीं मोहनी देवी
भीलवाड़ा जिले में जिला परिषद के 28 वार्डों और पहले चरण में पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले में 1,00,765 मतदाताओं ने वोट डाले। इस दौरान कुल मतदान प्रतिशत 11.26 दर्ज किया गया। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बिजौलिया के सलावटिया मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की भीड़ रही। मतदाता कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए। इसी बूथ पर मोहनी देवी व्हीलचेयर पर पहुंचकर मतदान करने आईं। वहीं, आरोली के रसदपुरा मतदान केंद्र पर भी महिला मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली।11:24 AM, 22-Oct-2026
राजसमंद: देलवाड़ा में सबसे ज्यादा 13.19% मतदान, कुंभलगढ़ में रफ्तार धीमी
राजसमंद जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले में कुल 10.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। देलवाड़ा में सबसे ज्यादा 13.19 प्रतिशत और खमनोर में 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ। आमेट में 11.40 प्रतिशत, चारभुजा में 10.37 प्रतिशत और कुंभलगढ़ में 5.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण में जिले के 3,68,917 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला परिषद के 13 निर्वाचन क्षेत्रों और पांच पंचायत समितियों के 81 वार्डों में मतदान कराया जा रहा है। इसके लिए जिले में 428 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।11:23 AM, 22-Oct-2026
जोधपुर: शेरगढ़ में आधे घंटे बाद चालू हुई ईवीएम, मतदाताओं को करना पड़ा इंतजार
जोधपुर जिले की पंचायत समिति शेरगढ़ और पंचायत समिति चाबा में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। शेरगढ़ ग्राम पंचायत के सीनियर स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 15 पर सुबह 7:30 बजे तक ईवीएम मशीन चालू नहीं हो पाई थी। तकनीकी खराबी के कारण मतदाताओं को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने पर रिटर्निंग अधिकारी और जोनल मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। इसके बाद इंजीनियर ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ईवीएम मशीन चालू कर दी। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी थी। मतदान के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।