{"_id":"6ad9c58a90275f54b40d4acb","slug":"submersible-motor-burnt-water-supply-off-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादाबाद: कुरसंडा में सबमर्सिबल मोटर फुंकी, चार दिन से ठप पेयजल आपूर्ति, पानी को भटक रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादाबाद: कुरसंडा में सबमर्सिबल मोटर फुंकी, चार दिन से ठप पेयजल आपूर्ति, पानी को भटक रहे ग्रामीण
Thu, 22 Oct 2026 01:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:43 PM IST
सार
गांव निवासी बनी सिंह पहलवान ने बताया कि जलापूर्ति न होने से ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने भी इस मामले में अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन
कुरसंडा स्थित पानी की टंकी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सादाबाद के गांव कुरसंडा में पानी की टंकी से पिछले चार दिन से जलापूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टंकी की सबमर्सिबल की मोटर फुंक जाने से पानी की आपूर्ति बंद है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद मोटर की मरम्मत नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि कि पानी की टंकी पर लगी सबमर्सिबल मोटर के जरिये गांव में पानी की आपूर्ति होती है। मोटर खराब होने के बाद से आपूर्ति बंद पड़ी है। ऐसे में ग्रामीणों को पानी की जरूरत पूरी करने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
गांव निवासी बनी सिंह पहलवान ने बताया कि जलापूर्ति न होने से ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने भी इस मामले में अधिकारियों से शिकायत की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रूपेंद्र सिंह ने बताया कि मोटर फुंकने के कारण पानी की टंकी से आपूर्ति बंद है। इस समस्या से जल निगम के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो दिन में मोटर ठीक कराकर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन