{"_id":"6ad9c5fdd375d69cb3051c66","slug":"woman-beaten-to-death-in-bulandshahr-dispute-had-been-ongoing-for-three-days-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: महिला की पीट-पीट कर हत्या, तीन दिन से चल रहा था विवाद; रामलीला मेला के दौरान हुई थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: महिला की पीट-पीट कर हत्या, तीन दिन से चल रहा था विवाद; रामलीला मेला के दौरान हुई थी मारपीट
Thu, 22 Oct 2026 01:45 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:45 PM IST
सार
खुर्जा देहात के शाहबाजपुर भाल में दो परिवारों के विवाद में राजवती की पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर भाल में महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार करीब तीन दिन से दो परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। गांव निवासी गोपाल ने बताया कि उनके परिवार के बच्चे और पड़ोस में रहने वाले दूसरे परिवार के बच्चों के बीच विवाद चल रहा था। दशहरा के दिन खुर्जा में रामलीला मेला देख कर आ रहे दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस संबंध में बुधवार को पंचायत हुई। इसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
आरोप है समझौते के बावजूद बृहस्पतिवार को दूसरे पक्ष के लोग उनके घर मारपीट करने आ गए। घर पर उनकी ताई राजवती (55) और भाभियां थी। तभी उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान ताई नीचे गिर गईं और बेहोश हो गईं। आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
परिजन जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सीओ खुर्जा अनिल शाही का कहना है कि झगड़े के दौरान महिला की मौत की जानकारी मिली है। परिजनों से वार्ता की जा रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन