फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Karwa Chauth 2026 Live: कई शुभ संयोगों में करवा चौथ आज, जानें पूजा मुहूर्त, व्रत कथा और चंद्रोदय का समय

Thu, 29 Oct 2026 07:43 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 29 Oct 2026 07:43 AM IST
खास बातें

Karwa Chauth 2026 Puja Vidhi, Moonrise Time Updates in Hindi: आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रख रही हैं। शाम को पूजा और करवा चौथ की कथा के बाद सभी को चांद निकलने का इंतजार रहेगा। जानें दिल्ली, लखनऊ समेत देश के प्रमुख शहरों में आज चंद्रोदय का समय, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी अपडेट।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Live Puja Vidhi Shubh Muhurat Samagri Moonrise Time Chand Kab Niklega
करवा चौथ 2026 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

07:42 AM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth 206 Live: करवा चौथ मुहूर्त 2026

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:48 बजे से 5:39 बजे तक।
  • सरगी का समय: ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद सरगी ग्रहण करें और व्रत का संकल्प लें।
  • करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक।
  • पूजा विधि: शुभ मुहूर्त में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करें।
  • निशिता मुहूर्त: रात 11:39 बजे से देर रात 12:31 बजे तक।
  • व्रत पारण: चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलें।
07:17 AM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth 2026 Live: करवा चौथ 2026 पूजा मंत्र

भगवान गणेश पूजा मंत्र
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

ॐ गं गणपतये नमः।

भगवान शिव पूजा मंत्र
ॐ नमः शिवाय॥

माता पार्वती पूजा मंत्र
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
पुत्रान् देहि धनं देहि सर्वान् कामांश्च देहि मे॥

भगवान कार्तिकेय पूजा मंत्र
ॐ षडाननाय विद्महे
मयूरवाहनाय धीमहि।
तन्नः स्कन्दः प्रचोदयत्॥


चंद्रमा को अर्घ्य देने का मंत्र
गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते।
गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥

विज्ञापन
07:06 AM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth 2026 Live: करवा चौथ में छलनी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छलनी किसी भी चीज़ को छानने के काम आती है। यह प्रतीक है कि छलनी रिश्ते की सारी बुराइयों और नकारात्मक ऊर्जा को रोककर रखती है और अच्छी चीज को आगे बढ़ाती है। यानी कि दांपत्य जीवन में नकारात्मक उर्जा दूर रहे और अच्छाई और प्रेम बना रहे, इसकी कामना करते हुए पति को छलनी से देखने की परंपरा है। चंद्रमा को मन, शीतलता और लंबी उम्र का कारक माना जाता है, छलनी से चंद्रमा को देखने पर उसकी किरणें कई भागों में विभाजित होकर शुभ फल प्रदान करती हैं।

06:51 AM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth 2026 Live: करवा चौथ की पूजा सामग्री

  • मिट्टी का करवा, एक ढक्कन, एक थाली
  • माता के लिए चुनरी, गणेश जी, शिव जी और कार्तिकेय जी के लिए नए वस्त्र
  • करवा चौथ व्रत कथा और आरती की एक पुस्तक
  • चांद देखने की एक छलनी, लकड़ी की चौकी
  • करवा माता, गणेश जी, भगवान शिव और कार्तिकेय की मूर्ति या तस्वीर
  • सोलह श्रृंगार समाग्री, एक कलश
  • दीपक, रूई की बाती
  • अक्षत्, चंदन, हल्दी, फूल
  • मौली या रक्षासूत्र
  • एक लोटा या गिलास
  • शक्कर का बूरा
  • पान का पत्ता, दही, कच्चा दूध
  • कपूर, अगरबत्ती
  • गेहूं, लहुआ, फल
  • 8 पूरियों की अठावरी
  • मिठाई, शहद, गाय का घी
  • रोली, कुमकुम
  • दक्षिणा, कुशा या सींक
करवा चौथ की पूजा सामग्री के साथ व्रत की विधि, शुभ मुहूर्त और अन्य परंपराओं की जानकारी के लिए करवा चौथ 2026 से जुड़ी खबरें भी पढ़ें।
 
06:36 AM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth 2026 Live: करवा चौथ पर बन रहे हैं ये 5 शुभ संयोग

  • लक्ष्मी नारायण राजयोग: करवा चौथ पर तुला राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। ज्योतिष में इस योग को सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है।
  • परिघ योग: 29 अक्टूबर को परिघ योग का प्रभाव रहेगा, जो देर रात 12:06 बजे तक बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस योग का विशेष महत्व माना जाता है।
  • गुरुवार का संयोग: इस बार करवा चौथ गुरुवार को पड़ रहा है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि उनकी आराधना से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।बुधादित्य योग: तुला राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बुद्धि, मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में उन्नति से जोड़कर देखा जाता है।
  • त्रिग्रही योग: तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र के एक साथ होने से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग को सुख-सुविधाओं, समृद्धि और रिश्तों में मधुरता से जोड़कर देखा जाता है।
06:19 AM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय समय

पूजा मुहूर्त: शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक
चंद्रोदय: रात करीब 8:17 बजे
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:17 AM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth 2026 Date: करवा चौथ 2026 तिथि 

  • चतुर्थी तिथि आरंभ: 29 अक्तूबर 2026 को सुबह 01:06 बजे से
  • चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्तूबर 2026 को रात 10:09 बजे तक
करवा चौथ की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और अन्य जरूरी जानकारियों के लिए करवा चौथ 2026 से जुड़ी खबरें पढ़ें।
06:16 AM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth 2026 Live: कई शुभ संयोगों में करवा चौथ आज, जानें पूजा मुहूर्त, व्रत कथा और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2026 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Samagri LIVE:आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। सुबह सरगी खाने से शुरू होने वाले इस व्रत में महिलाएं दिनभर अन्न-जल त्यागकर रहती हैं। शाम को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करने के बाद करवा चौथ की कथा सुनी जाती है। इसके बाद सभी को चांद निकलने का इंतजार रहता है। चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने और पति के हाथों जल ग्रहण करने के बाद व्रत खोला जाता है।

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है, लेकिन अलग-अलग शहरों में भौगोलिक स्थिति के कारण चांद निकलने के समय में अंतर हो सकता है। ऐसे में व्रती महिलाएं जानना चाहती हैं कि आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, भोपाल समेत देश के अन्य शहरों में चांद कितने बजे निकलेगा। इस साल करवा चौथ पर परिघ, मालव्य, बुधादित्य और शुक्रादित्य जैसे शुभ योगों की भी चर्चा है। आइए जानते हैं करवा चौथ 2026 का शहरवार चंद्रोदय समय, पूजा का शुभ मुहूर्त, सरगी की परंपरा, पूजन सामग्री, व्रत के नियम, पूजा-विधि, कथा और चंद्रमा को अर्घ्य देने से जुड़ी जरूरी जानकारी। 

विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed