Live
एशियन पैरा गेम्स LIVE: भारत ने अब तक जीते 23 पदक, शीतल-पायल की जोड़ी तीरंदाजी फाइनल में; दीप्ति ने जीता स्वर्ण
{"_id":"6ad6d4438e4e67a6140e6076","slug":"asian-para-games-2026-live-updates-day-2-gold-silver-bronze-medalists-india-medals-tally-live-updates-2026-10-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"एशियन पैरा गेम्स LIVE: भारत ने अब तक जीते 23 पदक, शीतल-पायल की जोड़ी तीरंदाजी फाइनल में; दीप्ति ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Tue, 20 Oct 2026 01:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:22 PM IST
खास बातें
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत की पदक की तलाश जारी है। दीप्ति जीवांजी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि शीतल देवी ने एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया। तीरंदाजी, पैरा एथलेटिक्स, बैडमिंटन और निशानेबाजी में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। जानिए दिनभर के नतीजे और पदक से जुड़ी सभी अहम अपडेट।
विज्ञापन
शीतल देवी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:21 PM, 20-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: एशियन पैरा गेम्स 2026 पदक तालिका
|
रैंक |
देश |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल पदक |
|---|---|---|---|---|---|
|
1 |
चीन |
45 |
31 |
28 |
104 |
|
2 |
जापान |
11 |
9 |
21 |
41 |
|
3 |
उज्बेकिस्तान |
10 |
16 |
10 |
36 |
|
4 |
दक्षिण कोरिया |
10 |
4 |
10 |
24 |
|
5 |
ईरान |
8 |
7 |
6 |
21 |
|
6 |
भारत |
5 |
8 |
10 |
23 |
भारत की स्थिति: भारत 23 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 5 स्वर्ण, 8 रजत और 10 कांस्य पदक जीते हैं।
01:20 PM, 20-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: शीतल-पायल तीरंदाजी के फाइनल में पहुंचीं
शीतल देवी और पायल नाग ने महिला कंपाउंड तीरंदाजी के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 151-135 से हराया। फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना चीन से होगा, जिसने रोमांचक मुकाबले में चीनी ताइपे को 144-141 से मात दी। शीतल और पायल की शानदार फॉर्म को देखते हुए भारत को स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।अन्य भारतीय तीरंदाजों का प्रदर्शन
1. पुरुष कंपाउंड युगल: श्याम सुंदर और तोमन कुमार को सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के खिलाफ करीबी मुकाबले में 155-156 से हार का सामना करना पड़ा।
2. महिला रिकर्व तीरंदाजी: पूजा और भावना ने ईरान की तीरंदाजों को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
3. पुरुष रिकर्व युगल: हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने कोरिया की जोड़ी किम-क्वाक को 5-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
4. पुरुष W1 युगल: विनायक ब्रीड और नजीर अंसारी को क्वार्टर फाइनल में कोरिया की हम-पार्क की जोड़ी से 4-5 से हार मिली। W1 वर्ग में कम से कम तीन अंगों में दिव्यांगता वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
12:24 PM, 20-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: शीतल-पायल तीरंदाजी के फाइनल में पहुंचीं
शीतल देवी और पायल नाग की जोड़ी ने महिला डबल्स कंपाउंड तीरंदाजी के फाइनल में आसानी से जगह बना ली है। भारत ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 151-135 से हराया। फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना चीन से होगा। चीन ने रोमांचक मुकाबले में चीनी ताइपे को 144-141 से मात दी। शीतल और पायल जिस शानदार फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए भारत को स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
12:18 PM, 20-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: शीतल देवी और पायल नाग का दबदबा
शीतल देवी और पायल नाग महिला कंपाउंड तीरंदाजी के सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों भारतीय तीरंदाज फाइनल में जगह बनाने की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। अगर भारत यह मुकाबला जीतता है, तो फाइनल में उसका सामना चीन और चीनी ताइपे के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा। चीन और चीनी ताइपे के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। ताजा स्कोर के मुताबिक, चीनी ताइपे 107-106 से मामूली बढ़त बनाए हुए है। वहीं, शीतल और पायल ने थाईलैंड के खिलाफ 130-105 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।11:58 AM, 20-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: शीतल देवी और पायल नाग पर रहेंगी नजरें
भारतीय कंपाउंड तीरंदाज शीतल देवी और पायल नाग जल्द ही महिला युगल सेमीफाइनल में उतरेंगी। मौजूदा खेलों में शीतल देवी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक दो बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं। अब सेमीफाइनल में दोनों भारतीय तीरंदाजों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी। लाइव मुकाबले के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।11:23 AM, 20-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: तीरंदाजी में स्वाति चौधरी फाइनल में पहुंचीं, भारत का रजत पदक पक्का
गेम्स में पदार्पण कर रहीं स्वाति चौधरी ने महिलाओं की डब्ल्यू1 स्पर्धा के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की ईनही ली को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर दिया है। फाइनल में उनका सामना चीन की मेंगकान से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:17 AM, 20-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: सृष्टि अरोड़ा ने पैरा शूटिंग में जीता कांस्य
भारत की पैरा शूटर सृष्टि अरोड़ा ने पैरा शूटिंग SH1 कैटेगरी में कांस्य जीता है। वह 214.7 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत ईरान के नाम रहा। यह भारत का 23वां पदक रहा, जबकि शूटिंग में चौथा पदक रहा।
09:51 AM, 20-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: भारत छठे स्थान पर
भारत फिलहाल पदक तालिका में छठे स्थान पर है। उसके 22 पदक हैं। इनमें पांच स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। चीन 34 स्वर्ण, 23 रजत और 25 कांस्य समेत 82 पदक के साथ शीर्ष पर है। जापान के 31 पदक, ईरान के 15 पदक, दक्षिण कोरिया के 19 पदक और उज्बेकिस्तान के 30 पदक हैं।एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत की पदक तालिका
|
खेल |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल पदक |
|---|---|---|---|---|
|
पैरा एथलेटिक्स |
4 |
3 |
3 |
10 |
|
पैरा जूडो |
0 |
1 |
1 |
2 |
|
पैरा पावरलिफ्टिंग |
0 |
1 |
0 |
1 |
|
पैरा तैराकी |
0 |
1 |
0 |
1 |
|
पैरा टेबल टेनिस |
0 |
0 |
5 |
5 |
|
पैरा शूटिंग |
1 |
2 |
0 |
3 |
|
भारत का कुल |
5 |
8 |
9 |
22 |
एशियन पैरा गेम्स 2026: पदक तालिका
|
रैंक |
देश |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल पदक |
|---|---|---|---|---|---|
|
1 |
चीन |
34 |
23 |
25 |
82 |
|
2 |
जापान |
8 |
7 |
16 |
31 |
|
3 |
ईरान |
7 |
5 |
3 |
15 |
|
4 |
दक्षिण कोरिया |
7 |
3 |
9 |
19 |
|
5 |
उज्बेकिस्तान |
6 |
14 |
10 |
30 |
|
6 |
भारत |
5 |
8 |
9 |
22 |
09:46 AM, 20-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: पैरा पावरलिफ्टिंग में अशोक कुमार मलिक ने जीता रजत पदक
भारतीय पैरा पावरलिफ्टर अशोक कुमार मलिक ने एशियन पैरा गेम्स में शानदार वापसी करते हुए पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की निराशा को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अशोक पदक जीतने से चूक गए थे। उन्होंने 200 किग्रा वजन उठाकर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन चौथे स्थान पर रहे। अशोक ने पहले प्रयास में 195 किग्रा और दूसरे प्रयास में 200 किग्रा वजन उठाया था। हालांकि, वह अपने अंतिम प्रयास में 205 किग्रा उठाने में नाकाम रहे। बॉडीवेट के आधार पर तय होने वाली अंक प्रणाली में अशोक को 143.8 अंक मिले थे। वह कांस्य पदक जीतने वाले मलेशिया के बोनी बुनयाउ गुस्टिन से 9.7 अंक पीछे रहे थे। हालांकि, एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने रजत पदक जीतकर दमदार वापसी की।
09:45 AM, 20-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: पैरा शूटिंग में मनीष नरवाल ने जीता रजत पदक
भारत के मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। एशियन पैरा गेम्स 2026 में यह भारत का सातवां रजत और कुल 21वां पदक है। इस प्रतियोगिता में पैरा शूटिंग में भारत का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। इस स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीत चुके हैं। यह प्रदर्शन एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पिस्टल और राइफल निशानेबाजों के प्रदर्शन से बिल्कुल अलग है। वहां भारतीय निशानेबाजी दल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।