फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

एशियन पैरा गेम्स LIVE: भारत के खाते में 12 स्वर्ण समेत अब तक 47 पदक, प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड

Wed, 21 Oct 2026 12:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 21 Oct 2026 12:45 PM IST
खास बातें

Asian Para Games Day 3 Result Live Updates : भारत ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में आज के दिन की शानदार शुरुआत की। प्रवीण कुमार ने पुरुषों की टी64 ऊंची कूद में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता, जबकि आयुष वर्मा ने एफ53 शॉटपुट में बाजी मारी। अनूभव चौधरी और राकेशभाई भट्ट ने कांस्य पदक जीते। बंटी ने भी रजत पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
Asian Para Games 2026 Day 3 Live Updates: India Medal Tally Javelin Shot Put Archery Results
सचिन, प्रवीण और आयुष - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

12:40 PM, 21-Oct-2026

एशियाई पैरा गेम्स 2026 LIVE: भारत के खेलवार पदक

पदक तालिका में भारत पांचवें स्थान पर है। भारत के कुल 47 पदकों में सबसे बड़ा योगदान पैरा एथलेटिक्स का है, जिसमें देश ने 30 पदक जीते हैं। पैरा टेबल टेनिस में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पांच कांस्य पदक अपने नाम किए।
 

खेल

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

पैरा एथलेटिक्स

11

10

9

30

पैरा तीरंदाजी

0

1

0

1

पैरा जूडो

0

1

1

2

पैरा पावरलिफ्टिंग

0

2

0

2

पैरा तैराकी

0

1

2

3

पैरा टेबल टेनिस

0

0

5

5

पैरा शूटिंग

1

2

1

4

कुल

12

17

18

47


पदक तालिका में भारत पांचवें स्थान पर

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

1

चीन

82

48

40

170

2

उज्बेकिस्तान

21

26

23

70

3

जापान

20

23

29

72

4

दक्षिण कोरिया

14

11

16

41

5

भारत

12

17

18

47

12:36 PM, 21-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: बैडमिंटन में भारत ने पहली बार व्हीलचेयर स्पर्धा में पदक जीता

अल्फिया जेम्स और पल्लवी कलुवेहल्ली ने जापान में इतिहास रचते हुए भारत को व्हीलचेयर बैडमिंटन में पहला पदक दिलाया। भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में चीन की शू तिंगतिंग और यांग फान के खिलाफ 3-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्हें कांस्य पदक मिला।

i7o86s8s
विज्ञापन
12:36 PM, 21-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: बैडमिंटन में पुरुष युगल एसएच6 में भारत को रजत पदक

कृष्णा नागर और सिवाराजन सोलैमलाई की भारतीय जोड़ी ने राउंड रॉबिन स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारत ने तीन मुकाबलों में एक जीत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। चीन के लिन नाइली और जेंग छिंगताओ ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। भारत, इंडोनेशिया और हांगकांग के अंक बराबर थे, लेकिन गेम-पॉइंट के बेहतर अंतर के आधार पर भारतीय जोड़ी दूसरे स्थान पर रही।
 
12:32 PM, 21-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: बैडमिंटन में भारत के तीन पदक पक्के, सुहास एलवाई समेत तीन खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे

एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुष एकल एसएल4 बैडमिंटन स्पर्धा में भारत के तीन पदक पक्के हो गए हैं। मौजूदा चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सुहास एलवाई समेत भारत के तीन खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आईएएस अधिकारी सुहास ने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के चो नादान को सीधे गेम में 21-12, 21-16 से हराया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान से होगा।

सेतियावान ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत के सुकांत कदम को 17-21, 21-18, 21-15 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में भारत के नवीन शिवकुमार और अभिजीत सुखजा आमने-सामने होंगे। नवीन ने दक्षिण कोरिया के शिन क्युंग ह्वान को 21-14, 21-4 से हराया, जबकि अभिजीत ने भारत के ही सूर्यकांत यादव को 21-16, 21-12 से मात दी। एसएल4 वर्ग में निचले अंगों में दिव्यांगता वाले ऐसे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जिनका चलने और दौड़ने का संतुलन एसएल3 वर्ग के खिलाड़ियों की तुलना में बेहतर होता है।
 

11:09 AM, 21-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: भाला फेंक में मनजीत व्यास ने जीता रजत, व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ हासिल किया दूसरा स्थान

भारत के मनजीत व्यास ने नागोया में एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की भाला फेंक एफ13 स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने एफ12/एफ13 की संयुक्त स्पर्धा में 61.41 मीटर का भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

मनजीत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चौथे प्रयास में किया। इससे पहले उन्होंने 61.03 मीटर की दूरी तक भाला फेंका था। जापान के युता वाकोह ने एफ12 वर्ग में 59.66 मीटर के प्रयास के साथ संयुक्त स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, जापान के केंटा वाकोह ने एफ13 वर्ग में 58.60 मीटर की दूरी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

10:29 AM, 21-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पावरलिफ्टिंग में कस्तूरी राजमणि ने जीता रजत, आखिरी प्रयास में उठाया 108 किलो वजन

भारत की कस्तूरी राजमणि ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 67 किलोग्राम पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने अपने तीसरे और आखिरी प्रयास में 108 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। कस्तूरी ने दक्षिण कोरिया की किम ह्योंगहुई को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 107 किलोग्राम वजन उठाया।

उज्बेकिस्तान की रुखशोना उक्तामोवा ने 127 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। कस्तूरी का रजत पदक इन खेलों में भारत का पावरलिफ्टिंग में दूसरा पदक है। इससे पहले मंगलवार को अशोक कुमार मलिक ने पुरुषों की 65 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
10:27 AM, 21-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: भाग्यश्री जाधव ने जीता दूसरा रजत, शॉटपुट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रचा कमाल

भारत की पैरा एथलीट भाग्यश्री जाधव ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में अपना दूसरा रजत पदक जीत लिया। बुधवार को नागोया में महिलाओं की एफ34 शॉटपुट स्पर्धा में उन्होंने 8.19 मीटर दूर गोला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा।

भाग्यश्री ने अपने तीसरे प्रयास में 8.19 मीटर का थ्रो किया। इससे पहले उन्होंने दूसरे प्रयास में 8.14 मीटर की दूरी हासिल की थी। हालांकि, चीन की लिजुआन झोउ ने 9.07 मीटर के गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन की ही कैयुन जुओ ने 7.56 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इस रजत पदक के साथ भाग्यश्री ने एशियाई पैरा गेम्स में अपने पदकों की संख्या बढ़ा ली। नागोया में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत जीतना उनके लिए खास उपलब्धि रही।
 
08:38 AM, 21-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पदकों की बारिश से पांचवें स्थान पर पहुंचा भारत, खाते में आए 12 स्वर्ण समेत 44 पदक

भारत ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 की पदक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। बुधवार सुबह शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय दल छठे से पांचवें स्थान पर पहुंच गया। भारत के खाते में अब 12 स्वर्ण, 14 रजत और 18 कांस्य समेत कुल 44 पदक हो गए हैं। इससे पहले भारत 10 स्वर्ण, 12 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ छठे स्थान पर था।

प्रवीण, आयुष और सचिन ने बढ़ाया भारत का गौरव
बुधवार सुबह भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन किया। प्रवीण कुमार ने पुरुषों की हाई जंप टी44/64 स्पर्धा में 2.05 मीटर की छलांग लगाकर गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में बंटी ने रजत पदक अपने नाम किया। आयुष वर्मा ने पुरुषों की एफ53 शॉटपुट स्पर्धा में 8.16 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, सचिन खिलारी ने पुरुषों की एफ46 शॉटपुट स्पर्धा में 15.87 मीटर के गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में मोहम्मद यासिर ने रजत और परवीन ने कांस्य पदक जीतकर भारत का दबदबा कायम किया।

ईरान को पछाड़कर पांचवें स्थान पर भारत
लगातार पदक जीतने का फायदा भारत को पदक तालिका में मिला है। भारतीय दल ने ईरान को पीछे छोड़कर पांचवां स्थान हासिल किया है। अब भारत की नजरें शीर्ष चार में जगह बनाने पर हैं। दक्षिण कोरिया 37 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। नागोया में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है और पदक तालिका में आगे बढ़ने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

08:26 AM, 21-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: शॉटपुट में भारत का क्लीन स्वीप, सचिन खिलारी ने रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

भारत ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की एफ46 शॉटपुट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों पदक अपने नाम कर लिए। सचिन खिलारी ने 15.87 मीटर के गेम्स रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। मोहम्मद यासिर ने 15.06 मीटर के प्रयास के साथ रजत, जबकि परवीन ने 14.94 मीटर दूर गोला फेंककर कांस्य पदक अपने नाम किया।

नागोया में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा ऐसा रहा कि स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों पदक भारत की झोली में आए। सचिन ने रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं यासिर और परवीन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की इस ऐतिहासिक सफलता को पूरा किया।
08:24 AM, 21-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: तीरंदाजी में शीतल-पायल की जोड़ी ने जीता रजत, चीन ने स्वर्ण पर जमाया कब्जा

नागोया में जारी एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारत की शीतल देवी और पायल नाग की जोड़ी ने महिला कंपाउंड डबल्स स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय जोड़ी को फाइनल में चीन के खिलाफ 141-150 से हार का सामना करना पड़ा। चीन ने शानदार निशानेबाजी करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

शीतल और पायल ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में चीनी जोड़ी उन पर भारी पड़ी। इस स्पर्धा में भारत के नाम 157 अंकों का विश्व रिकॉर्ड भी है। हालांकि, खिताबी मुकाबले में चीन ने दबाव के बीच बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। भारतीय जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed