Live
एशियन पैरा गेम्स LIVE: भारत की शानदार शुरुआत, शूटिंग में मोना ने जीता स्वर्ण, अवनि ने जीता रजत
{"_id":"6ad586b14b6898e492017dbe","slug":"asian-para-games-live-india-begins-day-1-campaign-shooters-archery-medals-tally-updates-live-updates-2026-10-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"एशियन पैरा गेम्स LIVE: भारत की शानदार शुरुआत, शूटिंग में मोना ने जीता स्वर्ण, अवनि ने जीता रजत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Mon, 19 Oct 2026 11:14 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:14 AM IST
खास बातें
एशियन पैरा गेम्स के पहले दिन भारत के 168 सदस्यीय दल का अभियान शुरू हो गया है। निशानेबाजी में दो पदक आ भी गए हैं। एक स्वर्ण और एक रजत आया है। तीरंदाजी और बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। भारत की नजरें पिछले संस्करण के 111 पदकों से बेहतर प्रदर्शन करने पर होंगी।
विज्ञापन
अवनि और मोना
- फोटो : Twitter
लाइव अपडेट
11:10 AM, 19-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स LIVE: शूटिंग में गोल्ड और सिल्वर
2026 एशियाई पैरा खेलों में भारत ने शानदार शुरुआत की है। मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा ने महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1 के फाइनल में शीर्ष दो स्थान हासिल किए। मोना ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अवनी ने रजत पदक अपने नाम किया। खेलों की शुरुआत में ही भारत ने दुनिया में अपनी धाक जमा दी है।
11:08 AM, 19-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स LIVE: महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1 फाइनल
फाइनल मुकाबला अब बेहद रोमांचक हो गया है और निर्णायक सीरीज करीब आ रही हैं। मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा स्वर्ण और रजत पदक जीतने की स्थिति में हैं। आठवीं सीरीज के बाद दोनों भारतीय निशानेबाजों के बीच अंकों का अंतर बेहद मामूली है। मोना 228.8 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि अवनी 228.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अब देखना होगा कि भारत के लिए स्वर्ण पदक कौन जीतेगा?
विज्ञापन
10:56 AM, 19-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स LIVE: महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1 फाइनल
अवनी लेखरा ने महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1 के फाइनल में शुरुआती चार सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरी सीरीज के बाद उन्होंने कुल 104.8 अंक हासिल किए और शीर्ष स्थान पर पहुंच गईं। वहीं, मोना अग्रवाल ने पहली दो सीरीज के बाद 102.9 अंक जुटाए और छठे स्थान पर हैं। वहीं, अवनि चार सीरीज के बाद 146.8 अंकों के साथ वह अब भी शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। वहीं, मोना अग्रवाल थोड़ी पीछे चल रही हैं। चौथी सीरीज के बाद 144.7 अंकों के साथ वह पांचवें स्थान पर हैं।10:10 AM, 19-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स LIVE: जूडो में महिला J2 -52 किग्रा सेमीफाइनल
भारतीय जूडो खिलाड़ी कोकिला ने महिला J2 -52 किग्रा के सेमीफाइनल में चीन की मौजूदा विश्व चैंपियन यी लियू को हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस जीत के साथ उन्होंने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। अब वह दोपहर 12:30 बजे स्वर्ण पदक के मुकाबले में किर्गिस्तान की आइबिके उलानबेक क्यजी से भिड़ेंगी।
10:08 AM, 19-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स LIVE: बैडमिंटन में SL3 और SU5
पैरा बैडमिंटन में भारत को दोहरी निराशा हाथ लगी। पुरुष एकल SL3 के ग्रुप चरण में उमेश कुमार को चीन के यी युझे के खिलाफ 11-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ग्रुप चरण में उनका रिकॉर्ड एक जीत और एक हार का हो गया है। वहीं, पुरुष एकल SU5 वर्ग में राकेश पांडे को चीनी ताइपे के फांग जेन-यू ने 21-5, 21-9 से हराया। ग्रुप चरण में यह राकेश की लगातार दूसरी हार है।09:16 AM, 19-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स LIVE: निशानेबाजी में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल SH1 में पदक से चूके स्वरूप उन्हालकर
एशियन पैरा गेम्स में भारत को निशानेबाजी में मामूली अंतर से पदक नहीं मिल सका। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा के फाइनल में स्वरूप उन्हालकर चौथे स्थान पर रहे। कजाखस्तान के येर्किन गब्बासोव ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया के जुनहो पार्क और जांगहो ली ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:09 AM, 19-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स LIVE: पुरुष 10 मीटर एयर राइफल SH1 फाइनल
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा का फाइनल शुरू हो गया है। भारत के स्वरूप महावीर उन्हालकर और राकेश निदागुंडी निशाना लगा रहे हैं। दोनों ने क्वालिफिकेशन राउंड में अंतिम स्थानों पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। लाइव अपडेट के लिए जुड़े रहें!09:01 AM, 19-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स LIVE: महिला J2 -52 किग्रा सेमीफाइनल
भारतीय जूडो खिलाड़ी कोकिला ने महिला J2 -52 किग्रा के सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन चीन की यी लियू को हराकर सबको चौंका दिया। इस जीत के साथ उन्होंने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। अब वह दोपहर 12:30 बजे स्वर्ण पदक के मुकाबले में किर्गिस्तान की आइबिके उलानबेक क्यजी से भिड़ेंगी।08:32 AM, 19-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स LIVE: शीतल देवी ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की
भारत की पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने महिला कंपाउंड क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 704 अंक हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 698 अंकों के पिछले एशियाई रिकॉर्ड को छह अंकों के अंतर से तोड़ दिया।
08:31 AM, 19-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स LIVE: जूडो, पुरुष J1 -70 किग्रा
पेरिस पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता कपिल परमार ने पुरुषों के J1 -70 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने मंगोलिया के बाट-एर्डेने बातारसुरेन को 4 मिनट 53 सेकंड में इप्पोन के जरिए हराकर अंतिम चार में अपना स्थान पक्का किया।