Switzerland vs Bosnia Highlights: स्विट्जरलैंड ने बोस्निया को 4-1 से हराया, मंजाम्बी ने दागे दो गोल
{"_id":"6a340ada1bad965aa20412cd","slug":"czechia-vs-south-africa-live-fifa-world-cup-2026-today-football-match-result-updates-2026-06-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"Switzerland vs Bosnia Highlights: स्विट्जरलैंड ने बोस्निया को 4-1 से हराया, मंजाम्बी ने दागे दो गोल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जोहान मंजाम्बी के दो गोल, रूबेन वर्गस और ग्रेनिट झाका के एक-एक गोल की बदौलत स्विस टीम ने अंतिम 20 मिनट में मैच का रुख पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया।
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जोहान मंजाम्बी के दो गोल, रूबेन वर्गस और ग्रेनिट झाका के एक-एक गोल की बदौलत स्विस टीम ने अंतिम 20 मिनट में मैच का रुख पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया।
फीफा विश्व कप 2026
- फोटो : @FIFAcom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
02:40 AM, 19-Jun-2026
स्विट्जरलैंड ने 4-1 से जीता मैच
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से करारी शिकस्त दी। लंबे समय तक संघर्षपूर्ण रहे इस मुकाबले में स्विस टीम ने अंतिम 20 मिनट में आक्रामक खेल दिखाते हुए चार गोल दागे और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।मैच का हाल
लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा। दोनों टीमों ने सावधानीपूर्वक खेल दिखाया, लेकिन कोई भी पक्ष बढ़त हासिल नहीं कर सका। दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने दबाव बढ़ाया और मैच के अंतिम चरण में बोस्नियाई रक्षा पंक्ति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
74वें मिनट में युवा खिलाड़ी जोहान मंजाम्बी ने शानदार गोल कर स्विट्जरलैंड का खाता खोला। इसके बाद 84वें मिनट में रूबेन वर्गस ने बढ़त को दोगुना कर दिया। 90वें मिनट में मन्जांबी ने अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया और मैच लगभग स्विट्जरलैंड की झोली में डाल दिया।
रेड कार्ड बना टर्निंग पॉइंट
बोस्निया-हर्जेगोविना की मुश्किलें 80वें मिनट में और बढ़ गईं, जब डिफेंडर तारिक मुहरेमोविच को अंतिम खिलाड़ी के रूप में फाउल करने पर सीधे लाल कार्ड दिखाया गया। इसके बाद टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गई और स्विट्जरलैंड ने इसका पूरा फायदा उठाया।
अंतिम मिनटों में गोलों की बारिश
इंजरी टाइम में बोस्निया-हर्जेगोविना के एरमिन माहमिक ने 90+3 मिनट में शानदार गोल कर अंतर कम किया और स्कोर 3-1 कर दिया। हालांकि, इसके तुरंत बाद स्विट्जरलैंड को पेनल्टी मिली, जिसे कप्तान ग्रेनिट झाका ने 90+7 मिनट में गोल में बदलकर टीम की 4-1 की शानदार जीत पर मुहर लगा दी।
ग्रुप-बी में मजबूत हुई स्विट्जरलैंड की स्थिति
पहले मैच में ड्रॉ खेलने के बाद स्विट्जरलैंड के लिए यह जीत बेहद अहम रही। इस परिणाम के साथ स्विस टीम ने ग्रुप-बी में नॉकआउट चरण की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। वहीं बोस्निया-हर्जेगोविना के लिए अब अगले मुकाबले में जीत लगभग अनिवार्य हो गई है। करीब 70 मिनट तक संतुलित दिखने वाला मुकाबला अंतिम चरण में पूरी तरह स्विट्जरलैंड के नाम रहा। मन्जांबी और वर्गास की प्रभावशाली मौजूदगी, झाका की कप्तानी और बोस्निया के रेड कार्ड ने मैच का रुख बदल दिया। स्विट्जरलैंड ने दिखा दिया कि दबाव के क्षणों में वह किसी भी टीम के खिलाफ घातक साबित हो सकता है।
02:20 AM, 19-Jun-2026
Switzerland vs Bosnia Live: स्विट्जरलैंड की बोस्निया पर 3-0 से बढ़त
90वें मिनट में स्विट्जरलैंड को मंजाम्बी ने 3-0 की बढ़त दिलाई।02:15 AM, 19-Jun-2026
Switzerland vs Bosnia Live: स्विट्जरलैंड की बोस्निया पर 2-0 से बढ़त
स्विट्जरलैंड ने बोस्निया और हर्जेगोविना पर 2-0 की बढ़त बना ली है। 84वें मिनट में रूबेन वर्गस ने गोल दागा और टीम को बढ़त दिलाई।02:04 AM, 19-Jun-2026
Switzerland vs Bosnia Live: 74वें मिनट में पहला गोल
74वें मिनट में पहला गोल हुआ है। स्विट्जरलैंड के जोहान मंजाम्बी ने गोल कर अपनी टीम को बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिलाई।01:33 AM, 19-Jun-2026
Switzerland vs Bosnia Live: दूसरे हाफ का मुकाबला शुरू
हाफ-टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर है। अब दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है।12:38 AM, 19-Jun-2026
Switzerland vs Bosnia and Herzegovina Live: पहले हाफ का खेल जारी
फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट का 26वां मैच लॉस एंजिलिस स्टेडियम में स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच खेला जा रहा है। अब देखना होगा पहले हाफ में कौन सी टीम गोल करके बढ़त हासिल करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:47 PM, 18-Jun-2026
1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ मैच
फीफा विश्व कप 2026 में चेकिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। चेकिया ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम चरण में दक्षिण अफ्रीका ने वापसी करते हुए मुकाबला ड्रॉ करा लिया।शुरुआती मिनटों में चेकिया का दबदबा
मैच की शुरुआत से ही चेकिया ने आक्रामक खेल दिखाया। इसका फायदा उन्हें मुकाबले के छठे मिनट में मिला, जब मिडफील्डर माइकल सादिलेक ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती गोल के बाद चेकिया ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और दक्षिण अफ्रीका को ज्यादा मौके नहीं दिए।
हाफ-टाइम तक 1-0 से आगे रहा चेकिया
पहले हाफ के समाप्त होने तक चेकिया 1-0 से आगे था। सादिलेक का शुरुआती गोल दोनों टीमों के बीच अंतर साबित हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन चेकिया की रक्षापंक्ति ने उनके सभी प्रयास विफल कर दिए।
दूसरे हाफ में वापसी की तलाश में दक्षिण अफ्रीका
दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने आक्रामक रवैया अपनाया। टीम लगातार बराबरी का गोल तलाशती रही, जबकि चेकिया अपनी बढ़त को सुरक्षित रखने में जुटा रहा। मुकाबला अंतिम मिनटों तक बेहद कड़ा बना रहा।
83वें मिनट में मोकोएना ने बदला मैच का रंग
दक्षिण अफ्रीका को 83वें मिनट में पेनाल्टी मिली, जिसे तेबोहो मोकोएना ने सफलतापूर्वक गोल में तब्दील कर दिया। मोकोएना ने गेंद को गोलकीपर मातेज कोवार के विपरीत दिशा में भेजते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। इस गोल के साथ दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले में बराबरी हासिल कर ली।
ड्रॉ पर छूटा मुकाबला
निर्धारित समय और अतिरिक्त समय समाप्त होने के बाद रेफरी ने मैच खत्म करने की घोषणा की। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। चेकिया के लिए माइकल सादिलेक और दक्षिण अफ्रीका के लिए तेबोहो मोकोएना ने गोल किए। दोनों टीमों ने एक-एक अंक हासिल किया, जबकि मैच के अंतिम परिणाम ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
11:17 PM, 18-Jun-2026
Czechia vs South Africa Live: 83वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका की वापसी
83वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका ने वापसी कर ली। उनके लिए तेबोहो मोकोएना ने गोल कर टीम को चेकिया के खिलाफ 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया।10:37 PM, 18-Jun-2026
Czechia vs South Africa Live: दूसरे हाफ का खेल जारी
दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। अब देखना होगा कि चेकिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम वापसी कर पाती है या नहीं।10:20 PM, 18-Jun-2026