England vs DR Congo Highlights: पिछड़ने के बाद इंग्लैंड की शानदार वापसी, 2-1 से जीता नॉकआउट मुकाबला
इंग्लैंड ने एक गोल से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए डीआर कॉन्गो को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के अंतिम-16 में जगह बना ली। कप्तान हैरी केन ने 75वें और 86वें मिनट में दो गोल दागकर टीम की जीत के हीरो बने।
इंग्लैंड ने एक गोल से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए डीआर कॉन्गो को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के अंतिम-16 में जगह बना ली। कप्तान हैरी केन ने 75वें और 86वें मिनट में दो गोल दागकर टीम की जीत के हीरो बने।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
इंग्लैंड ने 2-1 से जीता मुकाबला
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए डीआर कॉन्गो को 2-1 से हराकर अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच की शुरुआत में सातवें मिनट पर ब्रायन सिपेंगा के गोल से डीआर कॉन्गो ने बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे हाफ में कप्तान हैरी केन ने 75वें और 86वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर मैच का पासा पलट दिया। इंग्लैंड ने दबाव में शानदार संयम दिखाया और अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए जीत अपने नाम कर ली।England vs DR Congo Live: इंग्लैंड का दूसरा गोल
इंग्लैंड ने मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए बढ़त हासिल कर ली है। स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 86वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। पहले हाफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने दूसरे हाफ में जबरदस्त खेल दिखाया। 75वें मिनट में बराबरी करने के बाद केन ने फिर से सटीक फिनिश के साथ डीआर कॉन्गो की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। अब अंतिम मिनटों में इंग्लैंड की नजर इस बढ़त को बचाकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने पर होगी।England vs DR Congo Live: इंग्लैंड की शानदार वापसी
इंग्लैंड ने आखिरकार मुकाबले में शानदार वापसी कर ली है। स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 75वें मिनट में बेहतरीन फिनिश के साथ गेंद को जाल में पहुंचाते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहले हाफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड लगातार दबाव बना रहा था और आखिरकार उसकी मेहनत रंग लाई। अब मुकाबला पूरी तरह खुल चुका है और दोनों टीमें जीत का गोल दागकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरा दम लगा रही हैं।England vs DR Congo Live: हाफ-टाइम
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है और डीआर कॉन्गो ने इंग्लैंड पर 1-0 की बढ़त कायम रखी है। मैच का अब तक का इकलौता गोल सातवें मिनट में ब्रायन सिपेंगा ने दागा, जिसने इंग्लैंड की डिफेंस को चकमा देते हुए अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद इंग्लैंड ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन डीआर कॉन्गो की संगठित रक्षापंक्ति और गोलकीपर ने हर हमले को नाकाम कर दिया। अब दूसरे हाफ में इंग्लैंड की नजरें वापसी पर होंगी, जबकि डीआर कॉन्गो इस बढ़त को बचाकर क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल करने की कोशिश करेगा।
England vs DR Congo Live: डीआर कॉन्गो ने बनाई शुरुआती बढ़त
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। डीआर कॉन्गो ने मैच के सातवें मिनट में ब्रायन सिपेंगा के शानदार गोल की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है। शुरुआती मिनटों में आक्रामक अंदाज अपनाने वाली कॉन्गो की टीम ने इंग्लैंड की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए पहला गोल दागा और मुकाबले का रोमांच बढ़ा दिया। अब इंग्लैंड पर जल्द वापसी का दबाव होगा, जबकि डीआर कॉन्गो अपनी बढ़त को बरकरार रखने की कोशिश करेगा।England vs DR Congo Live: इंग्लैंड और डीआर कॉन्गो के बीच मुकाबला जारी
इंग्लैंड और डीआर कॉन्गो के बीच मुकाबला जारी है। दोनों टीमों की नजरें पहले हाफ में बढ़त लेने पर हैं।England vs DR Congo Live: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन-अप
(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)