पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026 Round of 16: Which Teams Have Qualified and Who Plays Whom? Full Schedule Explained

Explainer: फीफा विश्वकप में राउंड ऑफ-16 की 10 टीमें तय; बाकी छह जगहों के लिए किनकी दावेदारी मजबूत, आगे क्या?

Thu, 02 Jul 2026 12:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 02 Jul 2026 12:29 PM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। अब तक 10 टीमें अगले दौर में पहुंच चुकी हैं, जबकि बाकी स्थानों के लिए मुकाबले जारी हैं। इंग्लैंड, बेल्जियम, फ्रांस और ब्राजील जैसी टीमें प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। यहां जानिए पूरा शेड्यूल और सभी मुकाबलों की जानकारी।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 Round of 16: Which Teams Have Qualified and Who Plays Whom? Full Schedule Explained
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : AP

विस्तार

फीफा विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ग्रुप स्टेज के बाद जैसे ही टूर्नामेंट नॉकआउट दौर में पहुंचा, सांस रोक देने वाले मुकाबले खेले जा रहे हैं। राउंड ऑफ-32 में कई ऐसे मौके आए हैं, जिसमें मैच आखिरी कुछ मिनटों में पलट गया है। यह टूर्नामेंट पहली बार 48 टीमों के साथ खेला जा रहा है, जबकि पहले 32 टीमें हिस्सा लेती थीं और राउंड ऑफ-16 से नॉकआउट शुरू होता था। हालांकि, अब राउंड ऑफ 32 से नॉकआउट का दौर चालू है और लगता है फीफा ने टूर्नामेंट की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। कई बड़ी टीमें बाहर हो चुकी हैं और कई टीमें बाल-बाल बची हैं। कागज पर कमजोर दिखने वाली टीमों ने कमाल का खेल दिखाया है।
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 Round of 16: Which Teams Have Qualified and Who Plays Whom? Full Schedule Explained
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : ANI
अब तक राउंड ऑफ-32 के 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं राउंड ऑफ-16 के लिए 10 टीमें मिल चुकी हैं। इन 10 मैचों में दिलचस्प टक्कर देखने को मिलीं। चार बार की चैंपियन जर्मनी और नीदरलैंड्स जैसी टीमें इस राउंड से बाहर हो चुकी हैं। वहीं, राउंड ऑफ 32 में छह और मैच खेले जाने हैं और छह टीमों का फैसला होना है। इन छह मैचों में यूरोप और दक्षिण अमेरिका की कुछ बड़ी टीमें किस्मत अजमाती दिखेंगी। अगले दो दिनों में पुर्तगाल, क्रोएशिया, अर्जेंटीना, स्पेन, स्विट्जरलैंड और कोलंबिया जैसी टीमों की किस्मत तय होंगी। ऐसे में फैंस को रोमांच का भरपूर डोज मिलना तय है। ऐसे में आइए सवाल-जवाब के जरिए जानते हैं कि अब तक कौन-कौन सी टीमें अगले दौर में पहुंची हैं, किसका मुकाबला किससे होगा और आगे का पूरा शेड्यूल क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 Round of 16: Which Teams Have Qualified and Who Plays Whom? Full Schedule Explained
हैरी केन - फोटो : FIFA.COM
सवाल: राउंड ऑफ-32 के सांसें रोक देने वाले कौन से पांच बड़े मुकाबले रहे?
 
  • बेल्जियम 3-2 सेनेगल (एक्स्ट्रा टाइम में गया मैच): 85वें मिनट तक बेल्जियम 0-2 से पीछे था, लेकिन रोमेलू लुकाकू और यूरी टाइलेमांस ने तीन मिनट में दो गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। फुल टाइम के बाद स्कोर 2-2 से बराबर रहने की वजह से मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। इसके बाद 124वें मिनट में टाइलेमांस ने पेनल्टी पर गोल कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। यह विश्व कप इतिहास का सबसे देर से किया गया गोल भी बना।
  • इंग्लैंड 2-1 डीआर कांगो: डीआर कांगो ने सातवें मिनट में बढ़त बना ली थी और 75वें मिनट तक इंग्लैंड बाहर होने की कगार पर था। इसके बाद कप्तान हैरी केन ने 75वें और 86वें मिनट में दो गोल कर इंग्लैंड को शानदार वापसी के साथ राउंड ऑफ 16 में पहुंचाया।
  • जर्मनी 1-1 (3-4 पेनल्टी) पराग्वे: जर्मनी का एक गोल विवादित फैसले में रद्द हुआ और मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा। यहां पराग्वे ने 4-3 से जीत दर्ज कर चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को टूर्नामेंट से बाहर कर बड़ा उलटफेर किया।
  • नीदरलैंड्स 1-1 (2-3 पेनल्टी) मोरक्को: निर्धारित समय और एक्स्ट्रा टाइम तक मुकाबला बराबरी पर रहा। पेनल्टी शूटआउट में मोरक्को के गोलकीपर ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम ने 3-2 से जीत दर्ज कर नीदरलैंड्स को बाहर कर दिया।
  • अमेरिका 2-0 बोस्निया और हर्जेगोविना: फोलारिन बालोगुन के रेड कार्ड के बाद अमेरिका को करीब 30 मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने शानदार डिफेंस किया और 2-0 की जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 Round of 16: Which Teams Have Qualified and Who Plays Whom? Full Schedule Explained
ब्राजील बनाम जापान - फोटो : Fifa.com
सवाल: अब तक कौन-कौन सी टीमें राउंड ऑफ 16 में पहुंच चुकी हैं?
अब तक 16 में से 10 टीमों ने प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में जगह पक्की कर ली है। इनमें सह-मेजबान कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका के अलावा मोरक्को, पैराग्वे, फ्रांस, ब्राजील, नॉर्वे, इंग्लैंड और बेल्जियम शामिल हैं।

FIFA World Cup 2026 Round of 16: Which Teams Have Qualified and Who Plays Whom? Full Schedule Explained
पराग्वे बनाम जर्मनी - फोटो : FIFA.COM
सवाल: राउंड ऑफ 32 में सबसे बड़ा उलटफेर किसने किया?
सबसे बड़ा उलटफेर पराग्वे और मोरक्को ने किया। पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी को बाहर कर दिया, जबकि मोरक्को ने नीदरलैंड्स को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

सवाल: सबसे रोमांचक मुकाबला कौन-सा रहा?
बेल्जियम और सेनेगल के बीच खेला गया मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। बेल्जियम 85वें मिनट तक 0-2 से पीछे था, लेकिन रोमेलू लुकाकू और कप्तान यूरी टाइलेमांस के गोल की बदौलत मैच 2-2 से बराबर किया। इसके बाद अतिरिक्त समय के आखिरी मिनट (124:44) में टाइलेमांस ने पेनल्टी पर गोल कर टीम को 3-2 से जीत दिलाई। यह फीफा विश्व कप इतिहास का सबसे देर से किया गया गोल भी बन गया।

FIFA World Cup 2026 Round of 16: Which Teams Have Qualified and Who Plays Whom? Full Schedule Explained
बेल्जियम बनाम सेनेगल - फोटो : FIFA.COM
सवाल: राउंड ऑफ 32 में अब तक किसका किससे सामना हुआ और क्या रहा नतीजा?
मुकाबला परिणाम
दक्षिण अफ्रीका vs कनाडा कनाडा 1-0 से जीता
ब्राजील vs जापान ब्राजील 2-1 से जीता
जर्मनी vs पराग्वे पराग्वे पेनल्टी शूटआउट में जीता
नीदरलैंड्स vs मोरक्को मोरक्को पेनल्टी शूटआउट में जीता
आइवरी कोस्ट vs नॉर्वे नॉर्वे 2-1 से जीता
फ्रांस vs स्वीडन फ्रांस 3-0 से जीता
मेक्सिको vs इक्वाडोर मेक्सिको 2-0 से जीता
इंग्लैंड vs डीआर कांगो इंग्लैंड 2-1 से जीता
बेल्जियम vs सेनेगल बेल्जियम 3-2 (एक्स्ट्रा टाइम)
अमेरिका vs बोस्निया-हर्जेगोविना अमेरिका 2-0 से जीता

FIFA World Cup 2026 Round of 16: Which Teams Have Qualified and Who Plays Whom? Full Schedule Explained
पुर्तगाल बनाम क्रोएशिया - फोटो : AP
सवाल: राउंड ऑफ-32 के आने वाले मुकाबले कौन-कौन से हैं?
तारीख मुकाबला भारतीय समय
3 जुलाई स्पेन vs ऑस्ट्रिया रात 12:30 बजे
3 जुलाई पुर्तगाल vs क्रोएशिया सुबह 4:30 बजे
3 जुलाई स्विट्जरलैंड vs अल्जीरिया सुबह 8:30 बजे
3 जुलाई ऑस्ट्रेलिया vs मिस्र सुबह 11:30 बजे
4 जुलाई अर्जेंटीना vs केप वर्डे सुबह 3:30 बजे
4 जुलाई कोलंबिया vs घाना सुबह 7:00 बजे

FIFA World Cup 2026 Round of 16: Which Teams Have Qualified and Who Plays Whom? Full Schedule Explained
मेसी बनाम रोनाल्डो - फोटो : ANI
सवाल: आने वाले मैचों में किन बड़े खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल और लियोनल मेसी की अर्जेंटीना अभी अपना राउंड ऑफ 32 मुकाबला खेलेंगी। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों की नजर रहेगी। इसके अलावा स्पेन के लामिन यमाल और केप वर्डे के वोजिन्हा के प्रदर्शन पर भी फैंस की नजरें होंगी। क्रोएशिया के दिग्गज लुका मॉड्रिच से भी सभी को उम्मीदें हैं। स्विटजरलैंड के कप्तान जाका भी संभवत: अपना आखिरी विश्वकप खेल रहे हैं। इसके अलावा मिस्र के मोहम्मद सालाह भी सुर्खियां बटोरना चाहेंगे। कोलंबिया के जेम्स रोड्रिगेज भी अपनी टीम को राउंड ऑफ 16 में पहुंचाना चाहेंगे।

FIFA World Cup 2026 Round of 16: Which Teams Have Qualified and Who Plays Whom? Full Schedule Explained
केप वर्डे - फोटो : fifa.com
सवाल: राउंड ऑफ-32 में किस मुकाबले पर सबकी नजरें?
 
  • बाकी मैचों में लगभग बराबरी की टक्कर है, पर पुर्तगाल बनाम क्रोएशिया मैच सबसे दिलचस्प रहने वाला है। दोनों को यूरोप की दिग्गज टीमों में गिना जाता है। पुर्तगाल के रोनाल्डो का भी यह आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है और ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की रेस में उनपर विश्वकप जीतने का भरपूर दबाव है। वहीं, लुका मॉड्रिच का भी यह आखिरी विश्वकप हो सकता है। रोनाल्डो और मॉड्रिच एक ही क्लब रियल मैड्रिड से काफी समय तक खेल चुके हैं। दोनों एक दूसरा का काफी सम्मान भी करते हैं और रियल मैड्रिड को चैंपियंस लीग का खिताब जीतने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। दोनों एक दूसरे की कमजोरियां भी जानते होंगे। 
  • इसके अलावा अर्जेंटीना और केप वर्डे के बीच मुकाबला भी दिलचस्प रहने वाला है। अर्जेंटीना डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि केप वर्डे का यह पहला विश्वकप है। उसने अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में ही यूरोपीय जायंट और 2010 की चैंपियन स्पेन और दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे को ड्रॉ पर रोककर चौंका दिया था। टीम ने अपनी पूरी जान लगाकर खेला है और टीम अर्जेंटीना को कड़ी टक्कर देने और उलटफेर करने का दमखम रखती है। 

FIFA World Cup 2026 Round of 16: Which Teams Have Qualified and Who Plays Whom? Full Schedule Explained
यमाल - फोटो : FIFA.COM/AP
सवाल: राउंड-ऑफ 16 में पहुंचने के सबसे ज्यादा चांसेस किसके हैं?
वैसे तो फुटबॉल में कोई भी टीम कमजोर नहीं होती। एक खिलाड़ी पूरा मैच पलट सकता है। एक मिनट में पूरा खेल पलट सकता है। पर फैंस पोल और फैंस के नजरिये से देखें तो सोशल मीडिया पर दिग्गज टीमों को ही आगे बढ़ने के लिए पसंदीदा बताया जा रहा है। हालांकि, पुर्तगाल और क्रोएशिया मैच को लेकर सबकी सांसें अटकी हैं। फैंस के मुताबिक अगली पांच टीमें- स्पेन, स्विटजरलैंड, मिस्र, अर्जेंटीना और कोलंबिया हो सकती हैं। 
सवाल: राउंड ऑफ-16 के मुकाबले कब शुरू होंगे?
राउंड ऑफ-16 के मुकाबले भारतीय समयानुसार सात जुलाई से खेले जाएंगे और आठ जुलाई को देर रात डेढ़ बजे इस स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। राउंड ऑफ-16 के मुकाबलों की मेजबानी फॉक्सबोरो, इंगलवुड, मियामी गार्डन्स और कैनसस सिटी जैसे बड़े स्टेडियम करेंगे। स्पेन और पुर्तगाल अगर राउंड ऑफ 32 में अपने-अपने मैच जीते तो राउंड ऑफ-16 में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

FIFA World Cup 2026 Round of 16: Which Teams Have Qualified and Who Plays Whom? Full Schedule Explained
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : ANI
सवाल: राउंड ऑफ 16 का शेड्यूल क्या है?
तारीख मुकाबला भारतीय समय स्थान
4 जुलाई कनाडा vs मोरक्को रात 10:30 बजे ह्यूस्टन
5 जुलाई पैराग्वे vs फ्रांस सुबह 2:30 बजे फिलाडेल्फिया
6 जुलाई ब्राजील vs नॉर्वे रात 1:30 बजे ईस्ट रदरफोर्ड
6 जुलाई मेक्सिको vs इंग्लैंड सुबह 5:30 बजे मेक्सिको सिटी
7 जुलाई पुर्तगाल/क्रोएशिया vs स्पेन/ऑस्ट्रिया रात 12:30 बजे अर्लिंग्टन
7 जुलाई अमेरिका vs बेल्जियम सुबह 5:30 बजे सिएटल
7 जुलाई अर्जेंटीना/केप वर्डे vs ऑस्ट्रेलिया/मिस्र रात 9:30 बजे अटलांटा
8 जुलाई स्विट्जरलैंड/अल्जीरिया vs कोलंबिया/घाना रात 1:30 बजे वैंकूवर

FIFA World Cup 2026 Round of 16: Which Teams Have Qualified and Who Plays Whom? Full Schedule Explained
एमबाप्पे और हालंद - फोटो : ANI
सवाल: राउंड ऑफ-16 के आगे का शेड्यूल क्या है?
राउंड ऑफ-16 के बाद भारतीय समयानुसार 10 जुलाई से क्वार्टर फाइनल के मुकाबले शुरू होंगे। सेमीफाइनल के मुकाबले भारतीय समयानुसार 15 जुलाई और 16 जुलाई को खेले जाएंगे। वहीं, तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ मुकाबला 19 जुलाई को होगा। भारत में फाइनल 20 जुलाई को देर रात साढ़े 12 बजे से फैंस देख पाएंगे।

क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
चरण तारीख मुकाबला भारतीय समय
क्वार्टर फाइनल 10 जुलाई मुकाबला 1 (टीमें तय होना बाकी) रात 1:30 बजे
क्वार्टर फाइनल 11 जुलाई मुकाबला 2 (टीमें तय होना बाकी) रात 12:30 बजे
क्वार्टर फाइनल 12 जुलाई मुकाबला 3 (टीमें तय होना बाकी) दोपहर 2:30 बजे
क्वार्टर फाइनल 12 जुलाई मुकाबला 4 (टीमें तय होना बाकी) सुबह 6:30 बजे
सेमीफाइनल 15 जुलाई सेमीफाइनल-1 (टीमें तय होना बाकी) रात 12:30 बजे
सेमीफाइनल 16 जुलाई सेमीफाइनल-2 (टीमें तय होना बाकी) रात 12:30 बजे
तीसरे स्थान का मुकाबला 19 जुलाई टीमें तय होना बाकी दोपहर 2:30 बजे
फाइनल 20 जुलाई टीमें तय होना बाकी रात 12:30 बजे

FIFA World Cup 2026 Round of 16: Which Teams Have Qualified and Who Plays Whom? Full Schedule Explained
राउंड ऑफ 16 में स्पेन बनाम पुर्तगाल हो सकता है - फोटो : AP
सवाल: आगे किसका किससे सामने हो सकता है?
क्वार्टर फाइनल में भी कई दिलचस्प मुकाबले देखने को मिलेंगे। फ्रांस-पराग्वे मैच के विजेता का सामना कनाडा-मोरक्को के विजेता से होगा। वहीं, ब्राजील बनाम नॉर्वे मैच के विजेता का सामना मेक्सिको और इंग्लैंड के विजेता से होगा। हम आपको संभावित मुकाबले बता रहे हैं...

क्वार्टर फाइनल के संभावित मुकाबले
तारीख संभावित मुकाबला मेजबान शहर
9 जुलाई पराग्वे vs फ्रांस का विजेता vs कनाडा vs मोरक्को का विजेता फॉक्सबोरो
10 जुलाई पुर्तगाल / क्रोएशिया / स्पेन / ऑस्ट्रिया vs अमेरिका vs बेल्जियम का विजेता इंगलवुड
11 जुलाई ब्राजील vs नॉर्वे का विजेता vs मेक्सिको vs इंग्लैंड का विजेता मियामी
11 जुलाई अर्जेंटीना / केप वर्डे / ऑस्ट्रेलिया / मिस्र vs स्विट्जरलैंड / अल्जीरिया / कोलंबिया / घाना कैनसस सिटी

सेमीफाइनल का शेड्यूल
तारीख संभावित मुकाबला मेजबान शहर
14 जुलाई फॉक्सबोरो क्वार्टर फाइनल के विजेता vs इंगलवुड क्वार्टर फाइनल के विजेता अर्लिंग्टन
15 जुलाई मियामी क्वार्टर फाइनल के विजेता vs कैनसस सिटी क्वार्टर फाइनल के विजेता अटलांटा

फाइनल का शेड्यूल
तारीख मुकाबला मेजबान स्टेडियम / शहर
19 जुलाई फाइनल मेटलाइफ स्टेडियम, ईस्ट रदरफोर्ड (न्यू जर्सी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed