पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: Why Are India's Karate and Handball Teams Set to Miss the Games? Asian Champion Alisha Chaudhary

Asian Games: कराटे और हैंडबाल टीमें क्यों नहीं जाएंगी एशियाड में? अलीशा ने लगाई गुहार, पदक दिलाने का किया वादा

Thu, 02 Jul 2026 10:20 AM IST
Hemant Rastogi हेमंत रस्तोगी
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:20 AM IST
सार

भारत को पहली बार एशियाई कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली अलीशा चौधरी का नाम एशियाई खेलों की लॉन्ग लिस्ट में शामिल नहीं है। कराटे और हैंडबॉल टीमों के खिलाड़ियों के नाम भी सूची में नहीं हैं। अलीशा ने आईओए से एशियाड भेजने की गुहार लगाते हुए देश के लिए पदक जीतने का वादा किया है।

विज्ञापन
Asian Games: Why Are India's Karate and Handball Teams Set to Miss the Games? Asian Champion Alisha Chaudhary
अलीशा - फोटो : IKF

विस्तार

देश को पहली बार एशियाई कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली हरियाणा की अलीशा चौधरी के सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों में भाग लेने पर तलवार लटकी हुई है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की ओर से अलीशा और कराटे टीम के दूसरे सदस्यों का नाम एशियाई खेलों की लांग लिस्ट में नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन


अलीशा ने 21 जून को ही बाली में कुमिते के 55 किलो भार वर्ग में देश को स्वर्ण दिलाया है। आज तक यह उपलब्धि किसी ने भी हासिल नहीं की। अलीशा एशियाई खेलों में भी पदक की दावेदार हैं, लेकिन उनके एशियाई खेलों में भाग लेने की उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं।
विज्ञापन


कराटे ही नहीं हैंडबाल की टीम एशियाई खेलों में भाग नहीं ले पाएगी। इन दोनों ही खेलों के खिलाडि़यों का नाम आईओए की लांग लिस्ट में नहीं है। अलीशा ने गुहार लगाई है कि वह देश को पदक दिलाएंगी, उन्हें एशियाड में भेजा जाए। अलीशा का कहना है कि अगर उन्हें नहीं भेजा गया तो फिर वह अदालत से न्याय की गुहार लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओए से गुहार भी नहीं आ रही काम
कराटे और हैंडबाल के भारतीय खेल संघों को उनके अंतरराष्ट्रीय महासंघों से तो मान्यता है, लेकिन खेल मंत्रालय और आईओए ने उन्हें मान्यता नहीं दे रखी है, जिसका सीधा खामियाजा इन खेलों के खिलाडि़यों को भुगतना पड़ रहा है। अलीशा बताती हैं कि वह 29 जून को आईओए में भी गई थीं। उन्होंने कहा कि वह एशियाई चैंपियन हैं, उन्हें एशियाड भेजा जाए, लेकिन उनसे कह दिया गया कि वह एशियाड नहीं जा सकती हैं। अलीशा ने बीते वर्ष भी एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य जीता था। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें और भुवनेश्वरी को टारगेट एशियन गेम्स (टैग) में भी शामिल कर लिया गया। बावजूद इसके उन्हें नहीं भेजा जा रहा है।


कराटे खिलाड़ी अक्षय ने ली अदालत की शरण
एशियाई खेलों में नहीं भेजे जाने के कारण बीते वर्ष एशियाई चैंपियनशिप में सातवें स्थान पर रहने वाले अक्षय महाराभूषणम ने अदालत की शरण ली हैं। अक्षय के मुताबिक आईओए ने अदालत से कहा है कि कराटे टीम का नाम लांग लिस्ट में नहीं भेजा गया है। सूत्र बताते हैं कि एशियाड के आयोजकों को भेजी जा रही शॉर्ट लिस्ट में भी कराटे और हैंडबाल का नाम नहीं है। कराटे महासंघ के अध्यक्ष भरत शर्मा का कहना है कि अलीशा एशियाड में इतिहास रचेगी। उसे हर हाल में जापान भेजा जाना चाहिए। हैंडबाल की टीम इस समय अपने खर्च पर जूनियर विश्व चैंपियनशिप में खेल रही है। हैंडबाल की महिला टीम एशियाड में खेलने के खेल मंत्रालय के मानदंडों पर खरी उतरती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed