China Taiwan Tension Live: अमेरिका ने ICBM का परीक्षण रोका, पेलोसी बोलीं- ताइवान को अलग-थलग नहीं कर पाएगा चीन
China Taiwan Tension Live News in Hindi: अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़का चीन, आक्रामक होता जा रहा है। उसने गुरुवार को ताइवान की घेराबंदी के लिए युद्धभ्यास शुरू किया। इसके बाद खबर आई कि चीन ने पांच मिसाइलें दागीं, जो जापान के इईजेड में जाकर गिरीं। इसका जापान ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं चीन के 22 विमानों ने एक बार फिर ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया। इन सबके बीच नैंसी पेलोसी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
ताइवान के जेट विमानों ने भी भरी उड़ान
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ताइवान ने अपने वायु रक्षा क्षेत्र में 49 चीनी विमानों को चेतावनी देने के लिए शुक्रवार को जेट विमानों को उतारा। मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि कम से कम 30 चीनी विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया।अमेरिका ने आईसीबीएम 'मिनटमैन III' का परीक्षण रोका
नैंसी पेलोसी ने कहा, ताइवान को अलग-थलग नहीं कर पाएगा चीन
अमेरिकी अधिकारियों को वहां की यात्रा करने से रोककर चीन ताइवान को अलग-थलग नहीं कर पाएगा, यूएस हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने शुक्रवार को टोक्यो में यह बात कही। पेलोसी ने कहा कि बीजिंग ने ताइवान को अलग-थलग करने की कोशिश की है, जिसमें स्वशासी द्वीप को विश्व स्वास्थ्य संगठन में शामिल होने से रोकना भी शामिल है। चीन ताइवान को अन्य स्थानों पर जाने या भाग लेने से रोकने की कोशिश कर सकता है, लेकिन वे हमें वहां की यात्रा करने से रोककर ताइवान को अलग-थलग नहीं कर सकते। पेलोसी ने अपनी यात्रा का बचाव करते हुए यह बात कही, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।चीन की नसीहत, भारत-पाकिस्तान बातचीत से सुलझाएं विवाद
भारत और पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर अपने मतभेदों को बातचीत और परामर्श के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाना चाहिए। चीन ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति को खत्म किए जाने की तीसरी वर्षगांठ पर यह बयान दिया। अगस्त 2019 में भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया और संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया था, जिसने तत्कालीन राज्य को विशेष दर्जा दिया था। जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 5 अगस्त, 2019 को राज्यसभा में पेश किया गया और उसी दिन पारित किया गया था। अगले दिन लोकसभा ने इसे मंजूरी दे दी थी।चीन ने फिर बोला अमेरिका पर हमला
चीन के विदेश मंत्री वांग यी का कहना है कि अमेरिका को एक और अमेरिकी हाउस स्पीकर को ताइवान जाने की अनुमति देने की गलती करने का कोई अधिकार नहीं है।ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा, सुरक्षा के लिए कड़ी कार्रवाई केरेंगे
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीन के विमानों ने 68 बार उसकी वायु सीमा का उल्लंघन किया है। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि ताइवान अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़ी कार्रवाई करेगा। ताइवान का कहना है कि चीन ने अपनी कार्रवाई से यथास्थिति को गंभीर रूप से नुक़सान पहुंचाया है।
ताइवान के खिलाफ चार दिन का चीनी सैन्याभ्यास जारी
चीन ने गुरुवार से चार दिवसीय सैन्य अभ्यास की घोषणा की है जिसमें चीनी सेना ने ताकत के एक बड़े प्रदर्शन में ताइवान जलडमरूमध्य में बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। बीजिंग ने अपने विमान वाहक को आजमाते हुए एक परमाणु पनडुब्बी को अभ्यास में शामिल किया।चीन ने अमेरिका के साथ कई मुद्दों पर बातचीत रोकी
चीन ने पेलोसी की ताइवान यात्रा के प्रतिशोध में जलवायु परिवर्तन, सैन्य मुद्दों, नशीली दवाओं के खिलाफ काम पर अमेरिका के साथ बातचीत रोक दी है, एपी के हवाले से ये खबर सामने आई है।अब चीन ने जापान पर उठाई उंगली
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने शुक्रवार को एक नियमित ब्रीफिंग के दौरान कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य में मौजूदा तनाव पर जापानी अधिकारियों के हालिया बयान गलतियों को सही ठहराने का एक प्रयास है।