Queen Elizabeth Funeral Live: महारानी एलिजाबेथ-II का अंतिम संस्कार संपन्न, पति फिलिप के बगल में दफनाई गईं
Queen Elizabeth II Funeral Today Live News Updates: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ- II को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए दुनियाभर से 2000 दिग्गज नेता आए हैं । थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। इस दुखद घड़ी में भारत की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंची हैं। महारानी के अंतिम संस्कार का 125 सिनेमाहॉलों में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। महारानी को राजकीय सम्मान के साथ किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया जाएगा।


लाइव अपडेट
क्वीन एलिजाबेथ-II का अंतिम संस्कार संपन्न
किंग चार्ल्स III बेहद भावुक नजर आए
किंग चार्ल्स III और उनकी पत्नी कैमिला क्वीन कंसोर्ट, कमिटल सर्विस के बाद सेंट जॉर्ज चैपल से बाहर आए। उन्होंने सेवा में शामिल अन्य लोगों को धन्यवाद भी दिया। इस मौके पर किंग चार्ल्स III बेहद भावुक नजर आए।London, The UK | Queen Elizabeth II’s committal service comes to an end with a piper’s lament and the national anthem at St George’s Chapel, Windsor.
— ANI (@ANI) September 19, 2022
The Queen's coffin was slowly lowered into the royal vault ahead of her burial later in a private family service. pic.twitter.com/C3EtKpM5Nc
ताबूत को रॉयल वॉल्ट में उतारा गया
#WATCH | London, The UK: The Committal Service for Queen Elizabeth II begins at St George's Chapel in Windsor Castle. It will end with the coffin being lowered into the Royal Vault.
— ANI (@ANI) September 19, 2022
(Source: Reuters) pic.twitter.com/O4G32d9pPC
विंडसर कैसल पहुंचा महारानी का ताबूत
राजकीय रथ में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत अल्बर्ट रोड से विंडसर कैसल के प्रसिद्ध लॉन्ग वॉक से सेंट जॉर्ज चैपल की दिशा में ले जाया जा रहा है। यहां अंतिम संस्कार से जुड़ी एक और प्रक्रिय़ा आयोजित की जाएगी। इस दौरान किंग चार्ल्स III और शाही परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे।#WATCH | London, The UK: Still in the state hearse, Queen Elizabeth II is being taken from Albert Road via Windsor Castle’s famous Long Walk in the direction of St George’s Chapel - where a further funeral service will be conducted. pic.twitter.com/BQEkBzYAzX
— ANI (@ANI) September 19, 2022
सैन्य पोशाक में नहीं नजर आए प्रिंस हैरी
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में भी प्रिंस हैरी सैन्य पोशाक पहने नजर नहीं आए। दरअसल, उन्होंने खुद को शाही जिम्मेदारियों से अलग कर लिया था। इसके कारण उन्हें सैन्य पोशाक पहनने की अनुमति नहीं है। गौरतलब है कि उनके अलावा शाही परिवार का ‘ड्रेस कोड’ पहले से निर्धारित परंपरा के अनुसार था।खास कार से विंडसर ले जाया जा रहा महारानी का ताबूत
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को राजकीय शवगृह में ले जाया गया है। यहां से इसे पश्चिम लंदन से होते हुए विंडसर कैसल में दफनाने के लिए एक खास कार से ले जाया जा रहा है। महारानी को यहां सेंट जॉर्ज चैपल में दफनाया जाएगा।वेलिंगटन आर्क पहुंचा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत बकिंघम पैलेस के पास से होते हुए वेलिंगटन आर्क पहुंच गया है। यहां परेड शाही सलामी देगी। इसके बाद महारानी के अंतिम संस्कार के लिए रवाना होने से पहले ब्रिटेन के राष्ट्रगान को बजाया जाएगा। इसके बाद किंग चार्ल्स और क्वीन कंसर्ट और वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी के साथ ही शाही परिवार के अन्य सदस्य वहां से रवाना हो जाएंगे। जुलूस निकलने के बाद वेस्टमिंस्टर एबे में घंटियां भी बजाई जाएंगी।वेस्टमिंस्टर एब्बे से बाहर लाया गया महारानी का ताबूत
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत अंत्येष्टि प्रक्रिया के बाद ग्रेट वेस्ट डोर से वेस्टमिंस्टर एब्बे से बाहर लाया गया है। अब उनका ताबूत लंदन से होते हुए वेलिंगटन आर्क तक ले जाया जाएगा। यहां से महारानी को दफनाने के लिए विंडसर की ओर ले जाया जाएगा।रखा गया दो मिनट का मौन
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंत्येष्टि की प्रक्रिया धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। इस मौके पर पूरे ब्रिटेन में दो मिनट का मौन रखकर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि दी गई।लिज ट्रस ने किया पवित्र पुस्तक बाइबिल का वाचन
ब्रिटिश प्रधान मंत्री लिज ट्रस ने पवित्र पुस्तक बाइबिल का वाचन भी किया। उन्होंने यीशु मसीह के अपने अनुयायियों को स्वर्ग में एक स्थान की प्रतिज्ञा से संबंधित एक संदर्भ का पाठ किया। गौरतलब है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म वेस्टमिंस्टर एब्बे में हुआ है।#WATCH | London: British Prime Minister Liz Truss gives the second reading from the scripture of the Gospel of John. The passage concerns Jesus Christ's promise to his followers of a place in heaven.
— ANI (@ANI) September 19, 2022
Queen Elizabeth II has been borne at Westminster Abbey. pic.twitter.com/9R9BKFDoGl