West Asia Crisis: अमेरिकी-इस्राइल हमलों में ईरान के ब्रिगेडियर जनरल की मौत; UAE में पेट्रोकेमिकल प्लांट में आग
{"_id":"69d16f8d565653ce9008943f","slug":"west-asia-conflict-live-updates-iran-war-escalation-us-as-israeli-strike-in-lebanon-news-in-hindi-2026-04-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis: अमेरिकी-इस्राइल हमलों में ईरान के ब्रिगेडियर जनरल की मौत; UAE में पेट्रोकेमिकल प्लांट में आग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shubham Kumar
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Iran Israel US Conflict Live Updates: पश्चिम एशिया इन दिनों बारूद के ढेर पर खड़ा है। एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे अमेरिका-ईरान संघर्ष में इस्राइल और अमेरिका की हमले 37वें दिन में और तीव्र हो गए हैं। आसमान से मिसाइलें बरस रही हैं, धमाके गूंज रहे हैं और शहरों में भय और तबाही का माहौल है। हर पल हालात और भी खतरनाक बन रहे हैं। तेल और गैस की आपूर्ति खतरे में है, वैश्विक बाजार अस्थिर हैं और होर्मुज जलसंधि की ब्लॉकिंग से दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव बढ़ रहा है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
पश्चिम एशिया में संकट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
10:23 PM, 05-Apr-2026
अमेरिका और ईरान के बीच सोमवार को सौदे की संभावना: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उन्हें लगता है कि सोमवार को ईरान के साथ समझौता होने की 'अच्छी संभावना' है। ट्रंप ने ईरान को हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की अंतिम समयसीमा दी थी, वरना उसे भारी बमबारी का सामना करने को कहा था। राष्ट्रपति ने फॉक्स न्यूज के पत्रकार से कहा, मुझे लगता है कि कल अच्छी संभावना है। वे अभी बातचीत कर रहे हैं।09:03 PM, 05-Apr-2026
ईरान की सेना के वायु रक्षा कॉलेज के कमांडर की हमले में मौत: ईरानी मीडिया
अमेरिकी-इस्राइली हमले में ईरानी सेना के वायु रक्षा कॉलेज के कमांडर मसूद जारे की मौत हो गई। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में यह दावा किया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि यह हमला ईरानी क्षेत्र में किया गया, जिसमें ब्रिगेडियर जनरल मसूद जारे मारे गए। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है।08:59 PM, 05-Apr-2026
इस्राइल के डिनोमा में पेट्रोकेमिकल ठिकानों को निशाना बनाया: ईरानी सेना
ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने दक्षिण इस्राइल के डिनोमा इलाके के पास पेट्रोकेमिकल ठिकानों को निशाना बनाया। डिमोना वहीं जगह है, जहां माना जाता है कि इस्राइल की मुख्य परमाणु सुविधा है। पहले भी इस क्षेत्र पास हमलों की खबरें सामने आ चुकी हैं। ईरान ने यह भी कहा कि उसने कुवैत के बुबियान द्वीप पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों को ड्रोन से निशाना बनाया। हाल के दिनों में खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा और सैन्य ठिकानों पर हमले बढ़े हैं, जिससे तनाव और बढ़ गया है।03:11 PM, 05-Apr-2026
बढ़ती उत्पादन लागत से टीवी उद्योग की बिक्री में गिरावट की आशंका
टीवी उद्योग, जो पहले ही मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों से जूझ रहा है, अब पश्चिम एशिया में चल रही भू-राजनीतिक तनाव की वजह से प्लास्टिक से लेकर समुद्री माल भाड़े तक की बढ़ती लागतों के चलते बिक्री में गिरावट की तैयारी कर रहा है। कुछ निर्माता इस बात की भी चिंता जता रहे हैं कि बढ़ती कीमतों के कारण खरीदार छोटे स्क्रीन साइज वाले टीवी की ओर रुख कर सकते हैं। इसके अलावा, रुपये के अवमूल्यन ने कुल उत्पादन लागत बढ़ा दी है, जिससे टीवी की खुदरा कीमतें भी बढ़ गई हैं।बड़ी कंपनियों ने कुछ लागत का भार अपने ऊपर लिया है। कई कंपनियां पूरी लागत वृद्धि ग्राहकों पर नहीं डाल रही हैं, ताकि भारत के प्रतिस्पर्धी टीवी बाजार में अपनी हिस्सेदारी बनाए रख सकें। उपभोक्ता भी खरीदारी में देरी कर रहे हैं, लेकिन साल के दूसरे छमाही में त्योहारी सीजन में मांग में सुधार की उम्मीद है।
12:52 PM, 05-Apr-2026
दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमले में परिवार के पांच लोगों की मौत
नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के कफर हट्टा कस्बे में इस्राइली हवाई हमले में एक विस्थापित परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह परिवार पहले अपने घर से भागकर सुरक्षित जगह की तलाश में यहां आया था।12:17 PM, 05-Apr-2026
यूएई में पेट्रोकेमिकल प्लांट में हमले के बाद लगी आग
एपी की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात में एक पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमले के बाद आग लग गई। अबू धाबी अधिकारियों ने बताया कि बोरूज प्लांट में इंटरसेप्शन के दौरान गिरे मलबे की वजह से कई जगह आग भड़क उठी। अबू धाबी मीडिया ऑफिस के मुताबिक, नुकसान का आकलन होने तक प्लांट का संचालन तुरंत प्रभाव से रोक दिया गया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:46 AM, 05-Apr-2026
ईरान का दावा: दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक C-130 सैन्य विमान मार गिराए
ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी पायलट को बचाने के प्रयास को नाकाम कर दिया और इस दौरान कई अमेरिकी सैन्य विमानों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई मध्य ईरान के इस्फहान के दक्षिणी इलाके में की गई।ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिकी सेना ने गिराए गए पायलट को निकालने के लिए ईरान में घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन ईरानी बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर इस प्रयास को विफल कर दिया। ईरान के मुताबिक, इस कार्रवाई में दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक C-130 सैन्य परिवहन विमान को निशाना बनाया गया, जो इस्फहान के दक्षिण में गिरकर जल गए। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
11:15 AM, 05-Apr-2026
हिजबुल्ला का दावा: इस्राइली युद्धपोत पर हमला
लेबनान के संगठन हिजबुल्ला ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने लेबनान तट से 68 समुद्री मील दूर एक इस्राइली युद्धपोत को निशाना बनाया। संगठन के मुताबिक, यह पोत लेबनान पर हमले की तैयारी कर रहा था। हिजबुल्ला ने कहा कि कई घंटों की निगरानी के बाद नौसैनिक क्रूज मिसाइल से हमला किया गया और सीधा निशाना साधा गया।10:44 AM, 05-Apr-2026
इस्राइल की ओर मिसाइलों की नई खेप दागी गई
इस्राइली सेना ने दावा किया है कि ईरान की ओर से एक बार फिर मिसाइलें दागी गई हैं। सेना के अनुसार, एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हैं और हमलों को नाकाम करने की कोशिश की जा रही है।10:11 AM, 05-Apr-2026
‘हमने उन्हें सुरक्षित निकाला’: ट्रंप ने ईरान से अमेरिकी अधिकारी की रेस्क्यू की पुष्टि की
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में लापता अमेरिकी हथियार अधिकारी के सुरक्षित बचाए जाने की पुष्टि की है। यह अधिकारी अपने F-15E जेट के ईरान में गोली मारकर गिराए जाने के बाद लापता हो गया था। ट्रंप ने ट्वीट किया हमने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया! मेरे अमेरिकी भाइयों और बहनों, पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने इतिहास के सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक सफलतापूर्वक अंजाम दिया, हमारे अद्भुत क्रू मेम्बर अधिकारी के लिए, जो एक सम्मानित कर्नल भी हैं और मैं आपको खुशी के साथ बताना चाहता हूं कि वे अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने बताया कि अमेरिकी सेना ने इस हथियार अधिकारी की स्थिति को 24 घंटे निगरानी में रखा और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए रणनीति बनाई। ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी सेना ने उन्हें बचाने के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों से लैस दर्जनों विमान भेजे। उन्होंने कहा अधिकारी घायल हुए हैं, लेकिन उन्हें कोई गंभीर खतरा नहीं है और वे जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। ट्रंप ने यह भी जोर दिया कि इस ऑपरेशन में एक भी अमेरिकी जवान घायल नहीं हुआ, जिससे साबित होता है कि अमेरिकी वायु सेना ने ईरान के आसमान पर पूर्ण वर्चस्व और श्रेष्ठता हासिल कर ली है।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने बताया कि अमेरिकी सेना ने इस हथियार अधिकारी की स्थिति को 24 घंटे निगरानी में रखा और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए रणनीति बनाई। ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी सेना ने उन्हें बचाने के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों से लैस दर्जनों विमान भेजे। उन्होंने कहा अधिकारी घायल हुए हैं, लेकिन उन्हें कोई गंभीर खतरा नहीं है और वे जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। ट्रंप ने यह भी जोर दिया कि इस ऑपरेशन में एक भी अमेरिकी जवान घायल नहीं हुआ, जिससे साबित होता है कि अमेरिकी वायु सेना ने ईरान के आसमान पर पूर्ण वर्चस्व और श्रेष्ठता हासिल कर ली है।