फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Abhana Bus Accident: Chilling CCTV Footage Emerges After Two Schoolgirls Killed in Speeding Bus Collision

अभाना बस हादसा: दो छात्राओं की मौत के बाद सामने आया खौफनाक सीसीटीवी फुटेज, तेज रफ्तार बस ने मारी थी टक्कर

Mon, 12 Oct 2026 07:57 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 07:57 AM IST
सार

अभाना में चार छात्राओं को टक्कर मारने वाली यात्री बस का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर कार्रवाई की मांग की थी। अब वीडियो सामने आने से सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Abhana Bus Accident: Chilling CCTV Footage Emerges After Two Schoolgirls Killed in Speeding Bus Collision
अभाना में बस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के अभाना में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज रविवार रात करीब 10 बजे सामने आया। कोचिंग से स्कूल जा रही चार छात्राओं को तेज रफ्तार यात्री बस ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गईं। घटना अभाना पेट्रोल पंप के पास हुई थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हादसे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन




तेज रफ्तार बस की चपेट में आईं चार छात्राएं
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में सड़क पर जा रही चार छात्राएं दिखाई दे रही हैं। इनमें तीन छात्राएं पैदल चल रही थीं, जबकि एक छात्रा साइकिल से जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही यात्री बस चारों छात्राओं को टक्कर मारते हुए आगे निकल जाती है। फुटेज में हादसे की गंभीरता दिखाई दे रही है। रविवार रात वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। घटना के दृश्य देखकर लोग सड़क पर बच्चों की सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


परिवारों में पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय दसोदा पटेल निवासी अभाना और 13 वर्षीय आरुषि लोधी निवासी इमलिया की मौत हो गई। दोनों छात्राएं कक्षा आठवीं में पढ़ती थीं। हादसे में नित्या सेन और खुशी यादव घायल हुईं, जिनका उपचार जारी है। दो कम उम्र की छात्राओं की मौत से उनके परिवारों में मातम पसरा है। वहीं घटना से अभाना क्षेत्र में भी दुख और आक्रोश का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शर्मनाक तस्वीर: बीमार बेटे के इलाज के लिए आई मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आया प्रशासन

चालक पर कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद शनिवार को ही आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने बस चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई और सड़क सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताई। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने भी मामले का संज्ञान लिया।


घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे कलेक्टर
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव जिला अस्पताल पहुंचे और घायल छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को बस चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

सुरक्षा पर उठे सवाल
शनिवार को हुए हादसे के बाद ग्रामीणों का विरोध और रविवार रात सामने आया सीसीटीवी फुटेज, दोनों ने इस घटना को फिर चर्चा में ला दिया है। स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा, यात्री बसों की गति पर नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब मामले में पुलिस जांच और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर लोगों की नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed