फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accident News: Dupatta Gets Tangled in Moving Bike Chain in Neemuch; Woman Dies After Falling onto Road

Accident News: नीमच में चलती बाइक की चेन में फंसा दुपट्टा, महिला की सड़क पर गिरकर हुई मौत

Mon, 27 Apr 2026 07:06 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: Sabahat Husain Updated Mon, 27 Apr 2026 07:06 PM IST
सार

नीमच के जीरन रोड पर बाइक सवार महिला का दुपट्टा चेन में फंसने से हादसा हुआ। गिरने से गंभीर घायल सीमा की अस्पताल में मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Accident News: Dupatta Gets Tangled in Moving Bike Chain in Neemuch; Woman Dies After Falling onto Road
मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच जिले के जीरन रोड पर रविवार की शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। चलती बाइक पर बैठी एक महिला का दुपट्टा अचानक बाइक की चेन में फंस गया, जिससे वह संतुलन खोकर नीचे गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सीमा (30), पत्नी कृष्णापाल सिंह के रूप में हुई है, जो फोफलिया गांव की निवासी थी। रविवार शाम को सीमा बाइक पर सवार होकर कहीं जा रही थी। जीरन मार्ग पर सफर के दौरान अचानक गले में डाला हुआ उसका दुपट्टा बाइक के पिछले पहिये की चेन में फंस गया।
विज्ञापन


पढ़ें:  एंबुलेंस कर्मचारी ने मरीज के तीमारदार से करवाई सफाई, मामला गरमाया; ड्राइवर को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान तोड़ा दम
दुपट्टा फंसने के कारण महिला को जोरदार झटका लगा और वह चलती बाइक से सीधे सड़क पर आ गिरी। हादसे के तुरंत बाद परिजन और वहां मौजूद राहगीर उसे आनन-फानन में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में छाया मातम
30 वर्षीय सीमा की असमय मौत से फोफलिया गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से क्षेत्र में भी शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed