सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Agar-Malwa: former minister Jayawardhan Singh removed the driver and drove the tractor-tanker himself

MP News: आगर-मालवा में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का दिखा अनोखा अंदाज, चालक को हटाकर खुद चलाया ट्रैक्टर-टैंकर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Aug 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह आगर मालवा जिले में रविवार को एक अलग अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने यहां निकाली जा रही ट्रैक्टर-टैंकर रैली में चालक को हटाकर खुद ट्रैक्टर चलाया।

Agar-Malwa: former minister Jayawardhan Singh removed the driver and drove the tractor-tanker himself
ट्रैक्टर चलाते जयवर्धन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगर मालवा जिले में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। आगर मालवा में निकाली गई एक रैली में जयवर्धन सिंह ट्रैक्टर-टैंकर चलाते हुए दिखाई दिए। दरअसल आगर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े के द्वारा उनके क्षेत्र में विधायक निधि से बांटे गए टैंकरों के साथ वाहन रैली का आयोजन किया था। इसी रैली में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह एक ट्रैक्टर-टैंकर के चालक को हटाकर उसे खुद ही चलाने लगे। उनके साथ ट्रैक्टर पर विधायक विपिन वानखेड़े सहित अन्य नेता भी बैठ गए। ट्रैक्टर चलाने की शुरुआत में पूर्व मंत्री ड्राइवर से गैर क्लच आदि की जानकारी लेते भी नजर आए। इसी टैंकर पर कई कार्यकर्ता भी बैठे हुए थे।  
Trending Videos


रैली में नाबालिग भी ट्रैक्टर टैंकर चलाते हुए शामिल होते हुए नजर आए। टैंकर और वाहनों की यह रैली करीब 30 किलोमीटर दूर बडौद तक निकाली गई। बड़ी संख्या में शामिल कांग्रेसियों के साथ साथ सैकड़ों टैंकर व वाहनों के साथ यह रैली निकाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed